ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/11/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न महापर्व छठ पुजा के अवसर पर नगर पालिक सिंगरौली इंदिरा वार्ड 41 गनियारी तालाब का सौंदर्य करण कार्य की लागत 30 लाख 98 हजार रूपये और चार हाईमास्क लाइट 7 लाख 3 हजार रूपये की लागत से निर्माण कार्य सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल,

नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय व पार्षद प्रतिनिधि अर्जुनदास गुप्ता के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर लोकार्पण कर लाइट का बटन दबाकर उजाला किया गया और जहां पर तालाब घाट पर जगमग जगमग दिखने लगा और वही मौके पर उपस्थित स्थानीय जनो ने ख़ुशी जतायी ।

मौके पर विधायक श्री शाह, नगर निगम महापौर श्रीमती अग्रवाल और निगम अध्यक्ष श्री पाण्डेय के द्वारा विकास कार्य को लेकर चर्चा की गयी जिसमें नगर निगम क्षेत्र में कंपनियां जैसे एनटीपीसी, एनसीएल के सीएसआर मद व डीएफएम फंड के माध्यम से कार्य योजना बनाकर विकास कार्य गति को बढ़ाने का कार्य किये जाने की अति आवश्यकता है।

उक्त लोकार्पण के अवसर पर पार्षद आशीष बैस, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपयंत्री विष्णु पाल, संतोष तिवारी, रोहिणी उपाध्याय, अशोक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुंदर शाह, बबलू शाह, पप्पू सिंह, शिवकुमार यादव, कमलनयन चौरसिया, पूनम, मनोज यादव, संविदाकार संदीप शुक्ला सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal