Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

करैला पुल टूटने से हजारों लोगों का यातायात बाधित पखवाड़ा बीच जाने के बाद भी जिम्मेदार कर रहे नजर अंदाज आए दिन लोग हो रहे चोटिल।।

BK-NEWS ब्यूरो कार्यालय बैढ़न- मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री रोड ग्राम करैला स्थित नाले में निर्मित रप्टा पुल तेज बारिश के कारण बीते पन्द्रह दिन पहले टूट गई थी जिस पुल के टूट जाने के कारण सिंगरौली शहर अस्पताल सहित रेलवे स्टेशन पहुंचने में मुख्य रूप से सात ग्रामों के रहवासी सहित ग्रामीणों के बताएं अनुसार लगभग पचास हजार लोगों का यातायात बाधित हो गया है शहर से जोड़ने वाला रोड़ का महत्वपूर्ण नाला पुल टूटे पंद्रह दिवस बीत जाने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी, सहित चुनाव के समय घर-घर जाकर बिजली पानी सड़क सुविधा मुहैया कराने का वादा करने

वाले जनप्रतिनिधि भी पचास हजार की जनसंख्या वाली बड़ी आबादी के लोगों के यातायात रोड़ असुविधा को नजर अंदाज कर रहे हैं जिस कारण लोगों को लगभग 25 किलोमीटर विपरीत दिशा से होकर सिंगरौली शहर मुख्यालय अस्पताल रेलवे स्टेशन सहित बच्चों को विद्यालय कॉलेज जाने को मजबूर होना पड़ रहा है इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बताया कि समय बचत की लालच एवं जल्दी बाजी के चलते टूटी हुई पुल के रिस्की रास्ता से गुजरने वाले लोग प्रतिदिन कोई ना कोई व्यक्ति फिसल कर चोटिल हो रहे हैं जिम्मेदारों को कोसते भला बुरा कहते हुए देख सोने जा रहे हैं वही मौजूद एक व्यक्ति ने कहा रप्टा पुल बनाने हेतु जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी शायद किसी राहगीर को फिसल कर मौत होने का इंतजार कर रहे हैं

ऐसे में खबर के माध्यम चंद्रशेखर शुक्ला जी जिला कलेक्टर सिंगरौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रधानमंत्री रोड़ ग्राम करैला स्थित टूटे हुए रप्टा पुल का जिम्मेदारों के माध्यम शीघ्र रिपेयरिंग कराए जाने की मांग की जाती हैं

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...