ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/10/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड” कम्पनी बैढ़न के द्वारा प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी आज

सीएसआर मद के तहत स्कॉलरशिप 137 छात्र-छात्राओं को 4000 रुपये से लेकर 4500 रुपये प्रत्येक छात्र – छात्राओं को चिन्हित कर निफ्टी के माध्यम से रुपये ट्रांसफर किया जायेगा और वही आज छात्र-छात्राओं को बुलाकर को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते हुये जलपान कराया गया जिसमें परिजन भी शामिल रहे ।

बताया जा रहा है कि स्कॉलरशिप पात्रता में 7 वीं पास से लेकर 12वीं पास तक जिसमें 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं और आगे पढना चाहते है उन छात्र – छात्राओं को स्कॉलरशिप उक्त कंपनी के द्वारा चिन्हित कर प्रदान किया जाता है जो सराहनीय कार्य चहुओर चर्चा हो रहा है।

उक्त अवसर पर श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर राकेश तिवारी, ब्रांच टीम लीडर आशुतोष उपाध्याय, कलेक्शन मैनेजर अवधेश शाह, मनीष चौबे, बृजेश सिंह (ब्रांच मैनेजर NON – CV), संजय सिंह (RCH), कम्पनी के अन्य स्टाप सहित छात्र-छात्रा व परिजन भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal