ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/06/2024
“स्कूल चले – हम अभियान” के तहत नगर निगम अध्यक्ष ने विद्यालय में विद्या की देवी सरस्वती जी की पूजन अर्चन के बाद प्रवेश उत्सव पहले दिन हुआ संपन्न
छात्राओं से प्रवेश फार्म शुल्क के नाम पर वसुले जा रहे है 30-30 रूपये नगद, बना जांच का विषय, जिला प्रशासन देवे ध्यान

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के दिशा – निर्देशन में आज जिले भर में पहला दिन “स्कूल चले – हम अभियान” के तहत जिलेभर मे आज कई विद्यालयों मे यह कार्यक्रम चलाया गया ।

वही आज मुख्य रूप से शासकीय (कन्या) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न मे सिंगरौली नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय व विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन के बाद नये आये छात्राओ को प्रवेश फार्म देकर विद्यालय में एडमिशन प्रारंभ किया गया और वही मंच का संचालन अध्यापक जीवेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया।
वही नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के द्वारा शिक्षा के बारे में प्रकाश डाला गया कि शिक्षा है तो सब कुछ है शिक्षित होने के बाद किसी क्षेत्र में शिक्षा एकदम जरूरी है और वही जिले, राज्य व देश में नाम तभी हो सकता है और वही अच्छे नंबर से अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राये देश विदेश तक नि:शुल्क में शिक्षा प्राप्त करेंगे यह सरकार की मंशा है।
वहीं विद्यालय मे प्रवेश फार्म के नाम पर पहले दिन “स्कूल चलो हम अभियान” के तहत प्रत्येक छात्राओं से ₹30 -30 रूपये वसूला जा रहा है और आज लगभग 100 से अधिक छात्राओ ने विद्यालय मे प्रवेश फार्म लिया है और वही अध्यापक जबाब देने से कतराते नजर आये और यह कार्यक्रम 2 दिन 19- 20 जून को विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलेगा।
उक्त अवसर पर नगर निगम पार्षद आशीष बैस, पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, अध्यापक दिनेश पाण्डेय, लोकनाथ सिंह, नजबीन सिद्दीकी, हरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, दादूलाल वैश्य, उमाशंकर विश्वकर्मा, अक्षय शाह, जागृति सिंह, नीरा श्रीवास्तव, रेखा शाह, मनीष पाण्डेय, अंजू पाण्डेय, विमला पाठक, सुनीता सिंह सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाये उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal