Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शासन नाला-भूमि दोनों में दबंगों का कब्जा सौतेली कार्यवाही बना चर्चा का विषय मामला चितरंगी क्षेत्र मुख्यालय सहित बकिया का।।

BK-NEWS मध्य प्रदेश सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी- जिला के चितरंगी तहसील मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित कर्थुआ बाजार रोड़ के किनारे लोग अवैध कब्जा करते हुए झोपड़ी बना छोटी-छोटी दुकान कर गरीब व्यापारी अपने परिवार पालते थे, जहां बीते दिन प्रशासन द्वारा 248 की कार्यवाही करते हुए झोपड़ी गोमती ध्वस्त कर गरीबों का रोजी-रोटी खत्म कर राजस्व अधिकारी अखबारों के माध्यम वाहवाही लूट रहे हैं।

वहीं अमीरों द्वारा पूरे ग्रामीण क्षेत्र सहित चितरंगी मुख्यालय से उत्पन्न हो निकलने वाले नाला में बिल्डिंग बना लगातार अतिक्रमण करते हुए नाला गायब कर दिया गया। किंतु राजस्व अधिकारी कर्मचारी कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं। वहीं कर्थुआ बाजार स्थित रोड के किनारे निर्मित झोपड़ी गोमती के प्रति अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही घटना को लेकर इन दोनों चितरंगी क्षेत्र के गरीबों के बीच चर्चा का विषय बना है।

*पटवारी से परेसान काश्तकारों ने लगाया गंभीर आरोप-* बताते चलें चितरंगी तहसील से 50 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बकिया काश्तकारों ने पत्रकारों से औपचारिक चर्चा दौरान सहित आन कैमरा कई वर्षो से निरंतर एक हल्का में पदस्थ पटवारी हरी बैस प्रति आरोप लगाते हुए बोले पटवारी पूरे कोरावल क्षेत्र में अपना साम्राज्य स्थापित किए हैं पटवारी के काम करने के ढंग से हम कोरावल के काश्तकार काफी परेशान है, शिकायत के बाद भी पटवारी के प्रति कोई कार्यवाही नहीं होती, पटवारी हरी पैसे वालों से तालमेल बना सीमांकन सहित पटवारी प्रतिवेदन के माध्यम छोटे काश्तकारों को परेशान किया जा रहा है, ग्रामीण ने कहा आप को विश्वास दिलाने हेतु हम यहीं सुबह आपको दिखाएंगे, कि स्वयं भूमि स्वामी होते हुए कमला शंकर बैस हरी बैस पटवारी के रिश्तेदार मध्य प्रदेश शासन के आरजी खसरा क्रमांक 127 में अवैध मकान निर्माण करते हुए अतिक्रमण कर ग्रामीणों का निकार निस्तार बाधित कर रहा है परंतु हरी बैस पटवारी सह राजस्व निरीक्षक सब जानते हुए अनजान बन निर्माण कार्य में रोक नहीं लगाते हुए अतिक्रमणकारियों का सहयोग कर रहें है।

चितरंगी से उत्पन्न हो सोन नदी में मिलने वाला नाला में कब्जा-

अपना नाम ना लिखे जाने शर्त पर चितरंगी निवासी एक व्यक्ति ने कर्थुआ में हुआ अतिक्रमण कार्यवाही का जिक्र करते हुए पत्रकारों से कहें, राजस्व अधिकारियों को चितरंगी का अतिक्रमण नहीं दिखता और मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कर्थुआ रोड़ के किनारे झोपड़ी लगा गरीब छोटा-मोटा व्यापार कर परिवार पालते थे, जिन झोपड़ी को ध्वस्त कर गरीबों के पेट में लात मारने का कार्यवाही किया है, और चितरंगी मुख्यालय से उत्पन्न हो सोन नदी में मिलने वाला नाला का पूरा चितरंगी पंचायत में अतिक्रमण कर पैसे वाले लोग हवेली बना दिए जिस करण बरसात का पानी निकालने हेतु हर वर्ष बरसात में पानी को नाला के बगल में नया रास्ता बनाना पड़ रहा है यह सारा घटना राजस्व आल्हा अधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है किंतु उन्हें शायद दिखाई नहीं देता, आप पत्रकार हो लिखिए कम से कम लोगों को यह पता चले की राजस्व अधिकारियों द्वारा गरीबों के साथ किस तरह सौतेला कार्यवाही किया जा रहा है।

इनका कहना :- बकिया हम 15 दिन पहले सीमांकन करने गए थे तब वहां कोई नया निर्माण कार्य नहीं हो रहा था अब आप के माध्यम जानकारी हुआ है तो रोक लगाने की कार्यवाही किया जाएगा हरी बैस पटवारी सह राजस्व निरीक्षक सर्किल कोरावल।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...