Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्य प्रदेश के सिंगरौली मे दीनदयाल रसोई मे बर्तन चोरों को कोतवाली ने 24 घंटे मे किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली पुलिस ने दीनदयाल रसोई से बर्तनों की चोरी करने के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है और वही साथ ही चोरी के बर्तन खरीदने के जुर्म में एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है और वही  पुलिस ने कबाड़ी के पास से चोरी के बर्तनो को भी बरामद किया है।

वही बताते है कि दिनांक 20/06/2024 को फरियादी बीरेन्द्र जायसवाल पिता अनन्तलाल जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर मार्केट जयंत का रिपोर्ट किया कि मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत संचालित दीनदयाल रसोई केन्द्र बैढ़न में दिनांक 19-20 जून की मध्यरात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा चैनल गेट का ताला तोड़कर रसोई केन्द्र में रखा एल्युमीनियम का भगौना बड़ा साईज का 06 नग, छोटा भगोना 04 नग, लोहे की कढ़ाई 02 नग, कुकर 22 लीटर का 02 नग, स्टील की थाली 135 नग, करछुल 10 नग, गिलास 50 नग, कोपर 02 नग, जग 06 नग कुल करीबन 40,000/- रूपए के सामान चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर तत्काल मुखबिरों को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहयोग से घटना को घटित करने वाले आरोपियों को तत्काल पकड़कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। पूंछताछ पर यह बात सामने आई है कि चोरी करने वाले आरोपीगण उसी दीनदयाल रसोई केन्द्र में प्रतिदिन भोजन किया करते थे। घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगणों के नाम क्रमश: 01 कृष्णप्रताप सिंह उर्फ बाबा पिता रामखेलावन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी लूटी थाना जियावन जिला सिंगरौली, 02 रघुवंश प्रताप उर्फ मंगल सिंह पिता रंगदेव सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी करलो थाना चितरंगी, 03 चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी (कबाड़ी) कलीमुल्ला सिद्दिकी पिता शब्बीर उम्र 62 वर्ष निवासी बलियरी थाना बैढ़न से पूंछताछ कर चोरी गया माल बरामद किया गया तथा आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि संदीप नामदेव, उनि अमन वारी, सउनि विनोद मिश्रा,सउनि सजीत सिंह, सउनि अमित शर्मा, सउनि राजेश शुक्ला, सउनि विजय अग्निहोत्री, सउनि अरविंद द्विवेदी, सउनि जीवेन्द्र मिश्रा, प्रआर. जीतेन्द्र सेंगर, प्रआर.पंकज चौहान, आर. अभिमन्यु उपाध्याय, आर. महेश पेटल का अहम रही।

www.bdhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...