“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आज पांचवे दिन कलश यात्रा निकालकर
गनियारी छठ तालाब पर जल बचाने व स्वच्छ रखने हेतु दिलायी गयी शपथ, “जल है कल है”

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर प्रारम्भ “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के दिशा निर्देशन मे 5 जून से 16 जून 2024 तक यह अभियान ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रो के नदी – नाला, तालाबो की साफ – सफाई व जरूरतमंद तालाबों की गहरीकरण करने का कार्य जोरो पर चल रहा है।

वही आज पांचवे दिन नगर निगम सिंगरौली अध्यक्ष देवेश पाण्डेय व आयुक्त डी.के. शर्मा के मार्गदर्शन मे विभिन्न वार्डो के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि, एसडीओ, वार्ड प्रभारी, महिला स्व. सहायता समूह के सदस्य व महिला सफाई मित्र के द्वारा गनियारी बीजपुर रोड (महालक्ष्मी पेट्रोल पम्प) से गनियारी तालाब तक कलश यात्रा से

पूर्व कलश का विधिवत पूजन कर ढ़ोल – नगाड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गयी और वही कलश यात्रा के उपरांत जल बर्बाद होने से बचाये “जल है तो कल है” और अपने आस – पास साफ स्वच्छ रखे और इस बात को लेकर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के द्वारा सभी को शपथ दिलायी गयी।

उक्त कलश यात्रा मे मुख्य रूप से नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, निगमायुक्त डी.के.शर्मा, पार्षद अनिल वैश्य, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता, अमित यादव, संतोष शाह (ददोली), एसडीओ दिनेश तिवारी, संतोष जायसवाल, नगर निगम उपयंत्री पी.के. सिंह, एसएन द्विवेदी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द्र सिंह, वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह, चंद्रमणि द्विवेदी, रोहिणी उपाध्याय, कैलाश साहू, एआईसी हेड आशीष शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, बल्ले, संविदाकार संदीप शुक्ला, समाजसेवी अशोक सिंह, ओपी राय, गोपाल अग्रवाल सहित नगर निगम के एआईसी टीम के सदस्य अन्य अधिकारी कर्मचारी व सफाई मित्र उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal