Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“जल है तो कल है” एक साथ कई स्थानों के तालाब घाटों व नालो की साफ – सफाई कर दिलायी गयी शपथ

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आज चौथे दिन नगर निगम क्षेत्र मे

“जल है तो कल है” एक साथ कई स्थानों के तालाब घाटों व नालो की साफ – सफाई कर दिलायी गयी शपथ

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के दिशा निर्देशन मे 5 जून से 16 जून 2024 तक ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रो के नदी – नाला, तालाबो की साफ – सफाई व जरूरतमंद तालाबों की गहरीकरण करने का कार्य जोरो पर चल रहा है।

वही आज चौथे दिन नगर निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के. शर्मा के मार्गदर्शन मे 5 जून से 16 जून तक नगरीय क्षेत्र मे भी तालाबो के आस पास व नालो की साफ सफाई के साथ साथ तालाबों की गहरीकरण करने का कार्य जारी है *”जल है तो कल है*” जल को बचा कर रखे और जल को नुकसान होने से रोके और वही आज एक साथ कई स्थानों पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के राजीव वार्ड 39

बैढ़न तालाब, आदर्श वार्ड 40 (हरिहर रोड तालाब) बैढ़न, वार्ड 32 नवजीवन बिहार सेक्टर नं. 2 मे सूर्या नाला पर बने स्टाप डेम और वार्ड 42 बिलौजी (सत्या होटल के पास) सभी नाला और तालाबो के आस पास व बने घाट सीढ़ियों का साफ – सफाई किया गया और इंदिरा वार्ड 41 गनियारी तालाब के आस पास साफ – सफाई की गयी और तालाब गहरीकरण के साथ – साथ सौंदर्य करण व सीढ़ियों का निर्माण कार्य नगर निगम के संविदाकार संदीप शुक्ला के कार्य कराया जा रहा है और वही समाजसेवियो व निगम के

कर्मचारियो द्वारा तालाबों पर श्रमदान करते हुये देखा गया और वही बताते है कि कई वार्डो मे नाला व तालाबों की साफ सफाई की गयी और जल बचाने एवं साफ सफाई हेतु शपथ दिलायी गयी।

मौके पर नाला एवं तालाब घाट की साफ सफाई के दौरान भाजपा नेत्री शभा भारती, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव, संतोष जायसवाल, नगर निगम उपयंत्री पी.के. सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, वार्ड प्रभारी 40 एल.के. सिंह, 39 प्रभारी चंद्रमणि द्विवेदी, 32 प्रभारी मनबहोर, 41 प्रभारी रोहिणी उपाध्याय, सहा. निरी.सफलता रत्नाकर, शारदा बगोटिया, अशोक त्रिपाठी, बल्ले, संदीप शुक्ला, देवी सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी व सफाई मित्र उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...