Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विगत दिवस 4 जून को दिन दहाड़े चाकू से हमला कर व्यापारी के साथ लूट का प्रयास करने वाले तीनो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/06/2024बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विगत दिवस 4 जून को 2024 को नेहा इंटरप्राइजेज के कर्मचारी रामकुमार शुक्ला (मुन्ना)के साथ चाकू से हमला कर हुई लूट की घटना को देखते हुये सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा

आरोपियों की पहचान करने और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे, उक्त परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अलग-अलग पुलिस टीमे गठित कर रवाना की गयी थी और टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गयी स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य दो लूट की घटनाओं में दो मोटर साईकिल व तीन मोबाईल जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।वही बताया जा रहा है कि घटना दिनांक 4 जून को दोपहर लगभग 12:30 बजे थाना बैढ़न सूचना प्राप्त हुई कि बलियरी हनुमान एजेंसी के पास तीन अज्ञात बाइक सवार लड़कों के द्वारा किराना व्यापारी

सेल्समैन के साथ चाकू से कई बार हमला कर लूट की घटना की गयी है तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की पहचान सकरने व गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम में बनायी गयी और वही नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते,थाना प्रभारी इंचार्ज रूपा अग्निहोत्री व चौकी प्रभारी शासन संदीप नामदेव के टीम के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल रामकुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना पिता तपेश्वरी शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी उसना कला चौबे जी थाना नगर उटारी जिला गढ़वा (झारखंड) हाल मुकाम बलियरी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म. प्र.) को उपचार हेतु जिला अस्पताल बैढ़न ले जाया गया था ।वही घायल फरियादी रामकुमार शुक्ला से घटना से संबंधित पूछताछ मे बताया कि लगभग ₹4 लाख रूपये झोले में लेकर अपनी फर्म की एक्टिवा स्कूटी से बैंक में जमा करने जा रहा था जैसे हनुमान एजेंसी के सामने पहुंचा तो पीछे से तीन लोग मोटरसाइकिल से उसके स्कूटी के बगल में आये, बीच मे बैठे उसकी स्कूटी से लात मारी, जिससे फरियादी रोड पर गिर पड़ा तो मोटरसाइकिल में बैठे तीनो व्यक्ति ने मोटर साईकिल से उतरकर उससे लिपटकर पैसो से भरा झोला छीनने लगे ज़ब झोला झोला नहीं छोड़ा तो मोटर साईकिल मे बीच मे बैठे व्यक्ति ने उसने चाकू से मारा व मोटरसाइकिल मे पीछे बैठे व्यक्ति ने कट्टा दिखाकर कहा कि पैसों का बैग मुझे दे दो नहीं तो जान से मार दूंगा ने तब तक चाकू लिये व्यक्ति ने उसके दोनों हाथो में कई बार मारा उसने झोला नहीं छोड़ा और वही आवाज सुनकर स्थानीय व्यक्ति बचाने लगे तो तीनों व्यक्ति जल्द बाजी में अपना मोटरसाइकिल छोड़कर स्कूटी ले गये व भागते समय घटना स्तर पर कट्टा गिर गया और वह कट्टा नकली है जिसकी जांच करायी जा रही है।इस खुलासा में बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक के 1 दिन पूर्व करीब रात 9:00 बजे किसी व्यक्ति से सजहर के जंगल से (थाना जियावन) लूटी गई थी आरोपियों के संबंध में तकनीकी सहायता की मदद से ज्ञात हुआ कि इस घटना आरोपीगण सलमान खान पिता मुन्ना खान, अरविंद उर्फ बबलू भाट पिता बृहस्पति, रोहित उर्फ सुलेदर भाट पिता बृहस्पति भाट तीनो निवासी बलियरी के द्वारा घटना घटित की गयी है ।वही कल दिनांक 06/06/2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी बलियरी बंधा के पास खंडहरों में छुपे हुये मुखबिर की सूचना पर बैढ़न टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को घेराबंदी कर बलियरी बंधा के पास पकड़कर उक्त आरोपियों

से घटना के संबंध पूछताछ की गयी तो तीनो आरोपियों के द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया।

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते, एसआई रूपा अग्निहोत्री, एसआई संदीप नामदेव, अमन वर्मा, आरडी बंसल, नृपेंद्र सिंह, केपी रावत, शिवकुमार दूबे, एएसआई सजीत सिंह, अमित शर्मा, राजेश शुक्ला, अरविन्द द्विवेदी, विजय अग्निहोत्री, रामबहोरी प्रजापति, प्रआर. जीतेन्द्र सिंह सेंगर, सुनील सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश सिंह, म. प्रआर. शकुंतला यादव, आरती सूर्यवंशी, मुनेंद्र राणा, पंकज सिंह चौहान, राहुल सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, अवधलाल सोनी, दीपक परस्ते, आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय, महेश पटेल, अजय कुशवाहा, राजकुमार शाक्य, विवेक पटेल, संजू धुर्वे, नारेंद्र सिंह, आकाश करोरिया, अखिलेश माझी, सुधीर सिंह, आकाश डोंगरे एवं साइबर सेल टीम, सोबाल वर्मा की अहम भूमिका रही ।www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...