ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 20/12/2023
नव नियुक्त मुख्यमंत्री के आदेश पर सिंगरौली नगर निगम व कोतवाली बैढ़न पुलिस
मीट मुर्गा मछली दुकान पर पहुँचे, दिये हिदायत, न मामने पर होंगी नियमानुसार कार्यवाही

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर जिला कलेक्टर अरुण परमार के दिशा निर्देशन मे खुले मे मीट, मछली, अंडा बिरयानी की दुकान खुले में बेचते हुये पाये गये और वही पर नगर निगम प्रशासन व कोतवाली पुलिस के द्वारा समझाइस देते हुये हिदायत दिया गया कि न मामने पर आगे की कार्रवाई

करते हुए दुकान को सील किया जायेगा, समय रहते फूड विभाग एवं नगर निगम से लाइसेंस बनवाकर अपने पास रखें और वही देखा गया कि नाली के बाहर सड़क पर काउंटर वगैरह लगाये थे जिसे तत्काल हटवाया गया।

वही मौके पर नगर निगम उपायुक्त सत्यम मिश्रा, एसडीओ प्रभारी भूपेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह, संतोष तिवारी, सीटाडेल के रावेन्द्र सिंह,अशोक त्रिपाठी, कोतवाली पुलिस से एएसआई अमित द्विवेदी सहित नगर निगम व कोतवाली पुलिस के लोग उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal