Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल अमलोरी सिकक्ल व कलिंगा कम्पनी के मजदूरों को हक अधिकार दिलाने हेतु धरना प्रदर्शन जारी

“ऊर्जाँचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन” (एटक) के बैनर तले आज दूसरे दिन

एनसीएल अमलोरी सिकक्ल व कलिंगा कम्पनी के मजदूरों को हक अधिकार दिलाने हेतु धरना प्रदर्शन जारी

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न ऊर्जाँचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन (एटक) जिला सिंगरौली के तत्वाधान में एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस गेट के पास मजदूरों के हक अधिकार व दलाली प्रथा बंद कराने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज दूसरा दिन जारी है।

वही बताते है कि सिकक्ल कम्पनी के पुराने मजदूरों को निकाल दिया गया और वही नई कम्पनी कलिंगा द्वारा मनमानी तरह से स्थानीय व विस्थापित लोगों को छोड़कर नौकरी देने के एवज मे कम्पनी के दलाल द्वारा बाहरी लोगो से मोटी रकम लेकर काम पर रखा जा रहा है और वही स्थानीय व विस्थापित जनो मे काफ़ी रोष व्याप्त है और वही अपने मांगो के लेकर एनसीएल अमलोरी प्रबंधन गेट के पर अड़े हुये है।

उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ऊर्जाँचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन (एटक) अध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव, ब्लाक अध्यक्ष अरुण सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सोनी, आनंद जायसवाल, संतोष चौहान, बीरेंद्र सिंह, कैलाश नाथ, वाचस्पति दुबे, पवन पटेल सहित भारी संख्या मे मजदूर उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...