Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

1100 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर चढ़े बरगवां पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न/बरगवा जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे शिवकुमार वर्मा जिला अति पुलिस अधीक्षक, राजीव पाठक एस.डी.ओ.पी. मोरवा के मार्गदर्शन मे निरीक्षक आर पी सिंह के नेतृत्व में थाना बरगवां पुलिस को गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला एवं एक पुरूष को 1100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।

वही मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से बरगवां पुलिस को सूचना मिली कि पैशन प्रो बाईक क्र. एम.पी. 53 एम.जे. 2407 में एक पुरुष के साथ एक महिला बैठकर चितरंगी तरफ से एक झोले में गांजा लेकर कसर तरफ आने वाले है जो सूचना पर निरीक्षक आर पी सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये बिना देरी किये एक पुलिस टीम सउनि संजीत सिंह के नेतृत्व में कसर तरफ महिला पुलिस के साथ रवाना हुयी और एक टीम एडवांस में सादी वर्दी में सुभाष मोड कसर भेज दी गयी तथा दूसरी टीम सउनि संजीत सिंह के नेतृत्व में कसर बाजार तिराहे पर नाकाबंदी कर इंतजार कर रही थी और वही एडवांस टीम द्वारा बाईक का नम्बर एवं महिला, पुरुष की हुलिया कन्फर्म होने के बाद संजीत सिंह के टीम सतर्कता पूर्वक उक्त बाईक जिसमे झोला लिये एक महिला पीछे बैठी थी एवं एक व्यक्ति चला रहा था उसे कसर रेलवे अण्डर ब्रीज के नीचे घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत महिला के पास रखे झोले की तलाशी स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष विधिवत महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ली गयी तो झोले में 1100 ग्राम कीमती 16 हजार रूपये मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया, दो टच स्कीन मोबाईल कीमती 20 हजार रूपये, एक बाईक कीमती 50 हजार रूपये आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया ।

वही आरोपी दीपू सिंह बैस पिता दादूलाल सिंह बैस उम्र 22 वर्ष साकिन कुडैनिया थाना चितरंगी, सीताकली सिंह गोड़ पति स्व. अवधलाल सिंह गोड उम्र 35 वर्ष साकिन रजदहा थाना चितरंगी, हाल पता गीरछादा चितरंगी थाना चितरंगी के विरूद्ध जुर्म प्रमाणित पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर रविवार की शाम को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हे जेल भेज दिया गया है ।

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक संजीत सिंह, अनिल मिश्रा, अनुज सिंह, प्रधान आरक्षक रावेन्द्र सिंह, बलराज सिंह, आरक्षक विकेश सिंह, महिला आरक्षक प्रियंका गुप्ता की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...