
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआगांव मेन बाजार में स्कूल के पास पौधा से लदा ट्रेक्टर में युवक का एक्सीडेंट हुआ जिससे मौके स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर तत्काल निवास पुलिस चौकी अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास भेजा दिया गया ।
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर पौधा ले कर जा रहा था की युवक ट्रेक्टर के चपेट में आने से पीछे का टायर चढ़ गया और मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी और मृतक युवक की पहचान ग्राम अटारी पोस्ट धौहनी थाना बरका निवासी बाबा पिता मनोहर सिंह के रूप में हुआ है और पुलिस मर्ग कायम कर जांच मे जुटी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal