Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“जीवन में लक्ष्य को पाना है तो दृढ़ संकल्प जरूरी” – अमित द्विवेदी

“जीवन में लक्ष्य को पाना है तो दृढ़ संकल्प जरूरी” – अमित द्विवेदी

कचनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न हम कोई भी खेल का हिस्सा बने तो उसमें खेल भावना होना बेहद जरूरी है लेकिन इस खेल मे अपने संकल्प को भी प्रदर्शित करना है और जब तक हम कोई लक्ष्य लेकर अपने कार्य को सही दिशा नहीं देंगे तो लक्ष्य पर पहुंचना असंभव हो जायेगा और इसलिये दृढ़ संकल्प लेना जिंदगी में बेहद जरूरी है ।

उक्त बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कचनी प्रीमियर लीग – 2023 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि की आसंदगी से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कही है और वही श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि कोई भी खेल खेलें तो अपने लक्ष्य का निर्धारण करें तभी आप अच्छे खिलाड़ी बन पायेगे और उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव और जिले के साथ-साथ प्रदेश व देश में अपनी पहचान बनाये ।

वही क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी ने खिलाड़ियों का सबसे पहले परिचय प्राप्त करते हुये उन्हें उत्साहित किया और इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्या द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामब्रिज कुशवाहा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज शाह सहित भारी संख्या में क्षेत्र के खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...