महिला की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी सड़क दुर्घटना का दे रहा था रूप
पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सरई थाना क्षेत्र के ओवरी ग्राम में बूढाडाड़ पंचायत सचिव सुनीला रावत उम्र 30 वर्ष की चरित्र शंका को लेकर ससुर पन्नालाल रावत ने बलुआ से मारकर हत्या कर दिया था और वही अपराध को छिपाने के लिए मृतका के पति भैयालाल ने मृतका के शव को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और वही आरोपियो ने कोतवाली बैढ़न में मामला दर्ज कराया जिसमें साक्ष्य छिपाने के लिये हत्या को सड़क दुर्घटना साबित करना चाहा परन्तु सरई पुलिस ने मामले की जांच कर हत्या का खुलासा कर दिया ।

आज शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रूस्तमजी कान्फ्रेंस हाल में पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा किया और उन्होने बताया कि हत्या में शामिल ससुर, पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त कर लिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी ने बताया कि थाना बैढन में दिनांक 14/06/2023 को सूचनाकर्ता भैयालाल रावत पिता पन्नालाल रावत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ओवरी पोस्ट तिनगुडी थाना सरई जिला सिंगरौली ने थाना कोतवाली आकर सूचना दर्ज कराया कि मेरी पत्नी सुनीला रावत पंचायत सचिव के पद पर ग्राम पंचायत बूढाडाढ में पदस्थ थी जो आज सुबह घर से अपनी स्कूटी से बूढाडाढ पंचायत जा रही थी तभी रास्ते पर खाडीपार (गन्नई) गॉव की रोड में एक्सीडेन्ट होने के कारण रोड पर गिरी पडी थी तब खाडीपार गॉव के लोग फोन से मुझे सूचना दिये कि तुम्हारी मैडम (पत्नी) का एक्सीडेन्ट हो गया है तब मै जाकर देखा तो मेरी पत्नी रोड पर दाहिने साईट गिरी पडी थी और बाये तरफ स्कूटी भी गिरी पडी थी तब मै अपने साथी संजय बैस, विजय साहू के साथ के.यू.व्ही. गाडी से लेकर जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर बैढन आया और अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया ।
वही सूचना पर थाना बैढन में मर्ग क्र.-41/2023 धारा 174 जा.फौ पंजीबद्ध कर जॉच में लिया गया और वही मर्ग जॉच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर बारीकी से पूछताछ एवं तस्दीक की गयी और पुलिस की पूछताछ में गवाहों ने सड़क हादसे की लोकेशन को अलग-अलग बताया जिस पर से पुलिस द्वारा बतायी गयी लोकेशन में जॉच पडताल कर तस्दीक की गयी तो उन लोकेशनों में एक्सीडेन्ट के कोई साक्ष्य नही पाये गये और वही फरियादी के द्वारा दी गयी सूचना संदिग्ध एवं झूठी प्रतीत होना पाया गया ।
इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी सरई द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया जिस पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा घटना की बारीकी से पुन: जॉच एवं आसपास के लोगो से पूछताछ तथा संदेहियों से पूछताछ एवं मृतिका की बॉडी का पंचनामा तैयार करने, पीएम रिपोर्ट एवं साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशानुसार उक्त घटना के संबंध में जॉचकर्ता द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगो से पूछताछ गयी एवं साक्ष्य एकत्रित करने पर पाया गया कि दिनांक 14/06/2023 के 10.30 बजे मृतिका सुनीला देवी अपनी डियूटी पर बूढाडाड़ ग्राम पंचायत में डियूटी जा रही थी ग्राम पंचायत बूढाडाड़ में सचिव के पद पर थी चरित्र शंका को लेकर 10.30 बजे मृतिका के ससुर पन्नालाल रावत ने हत्या करने की नियत से बलुआ से सिर एवं हाथ में प्राण घातक चोट पहुचाया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और वही आरोपी अपराध को छुपाने की नियत से साजिश कर मृतिका के पति भैयालाल ने अपने सहयोगी के साथ मृत शरीर को लेकर जिला अस्पताल बैढन लेकर गये और एक्सीडेंट की घटना बताकर भर्ती करा रहे थे जो डाँ. द्वारा देखते ही मृत्यु घोषित किया गया था और मृतिका के पति ने पुलिस अस्पताल चौकी में जाकर एक्सीडेंट से मौत होने की सूचना दिया घटना स्थल की जाँच मायके पक्ष के लोगो के कथन एवं मृतिका के ससुर सास से पूछ ताछ करने पर पाया गया की घटना दिनांक को पन्नालाल द्वारा धार दार बलुआ से सिर में मारकर हत्या किया तथा षडयंत्र पूर्वक पति भैयालाल द्वारा अस्पताल लेजाकर एक्सीडेंट की घटना बताकर हत्या को छुपाने का प्रयास किया है घटना के दो दिन पूर्व दिनांक 12/06/2023 के रात्री में भी मृतिका सुनीला देवी को पति भैयालाल व ससुर पन्नालाल एवं सास सोवरतिया रावत द्वारा मारपीट कर प्रताणित किया गया था।
आरोपी पन्नालाल एवं भैयालाल, सुवरतिया रावत द्वारा मृतिका सुनीला रावत को जिंदा रहते प्रताणित करना एवं षणयंत्र पूर्वक हत्या कर अपराध छिपाने की कोशिस करना जो धारा 302, 120बी, 498ए, 34 भादवि का अपराध पाये जाने से थाना सरई में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया और सरई पुलिस ने धारदार हथियार फरसी, मोटर सायकल (स्कूटी), घटना स्थल का खूनालूदा एवं सादी मिट्टी घटना स्थल से जप्त किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नेहरू सिंह खण्डाते, उप निरी. बालेन्द्र त्यागी, उप निरी. रामजी शर्मा, सउनि. तेजबहादुर सिंह, सउनि. इन्द्रलाल माझी, सउनि. शेषमणि टांडिया, प्र.आर. इन्द्रेश शर्मा, आर. लोकेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal