Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रभारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिये आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में उपस्थित हुये सैकडो आवेदक

पुलिस अधीक्षक स्वयं सुनते है आवेदको की शिकायते, थाना प्रभारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिये आवश्यक निर्देश

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भा.पु.से.) के द्वारा आज दिनांक 30/05/2023 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने रूस्तम जी कॉनफ्रेन्स हॉल में जनसुनवाई की गयी ।

जिसमें पुलिस अधीक्षक के जनसुनवाई में देवेश पाठक नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर, निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी थाना प्रभारी नवानगर, उप निरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, उप निरीक्षक जीतेन्द्र भदौरिया, उप निरीक्षक विनोद सिंह, उप निरीक्षक पंचराज सिंह उपस्थित रहे ।

वही पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी की जनसुनवाई में एक सैकडा से अधिक लोग उपस्थित हुये जिसमें से आवेदक के रूप में 63 व्यक्तियों नें आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया और पुलिस अधीक्षक श्री कुरैशी नें शिकायतो को गंभीरता से सुना गया और वही 17 शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

वही जनसुनवाई के दौरान वायरलेस कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जब भी आवेदक थाना में उपस्थित होकर अपनी फरियादी फरियाद सुनाता है तो उसे गंभीरता से सुना जाये और यदि आवेदक के साथ किसी शासकीय सेवक ने अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया तो संबंधित के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी और वही पुलिस अधीक्षक श्री कुरैशी के समक्ष दूसरे विभाग से संबंधित शिकायतो पर सुनवाई करते हुये उन्हे सही मार्गदर्शन बताते हुये समझाया गया और साथ ही संबंधित विभाग से चर्चा कर कार्यवाही किये जाने को कहा गया ।

इस जनसुनवाई मे विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये करीबन 63 आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस)/थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने के आदेश दिये गये।

वही जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु महिला पुलिस अधिकारी से शिकायत की कॉउंसलिंग करायी जाकर उनकी शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

वही इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई की प्रत्येक शिकायत हमारे लिये महत्वपूर्ण है भले ही वह शिकायत अन्य विभाग से संबंधित क्यों न हो उसके समाधान के लिये हमे हरसंभव प्रयास किये जाने है संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका निराकरण कराया जाना है ताकि कोई भी आवेदक निराश न रहे ।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन सुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाये और प्रत्येक आवेदक की शिकायतो को ध्यानपूर्वक सुना जाकर एवं निराकरण हेतु सकारात्मक कार्यवाही की जावे और थाना प्रभारी को यह हिदायत दी गयी कि यदि कोई पुलिस अधिकारी आवेदक की शिकायत को अनाधिकृत रूप से जॉच में लंबित रखता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी और प्रत्येक शिकायत का निराकरण समय सीमा में किये जाने हेतु निर्देश दिये गये ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...