
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) के कुशल दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना नंबर के पाये गये वाहनों पर कार्यवाही जा रही है ।
वही यातायात पुलिस सिंगरौली एवं जिला परिवहन अधिकारी व टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की जा रही और वही जिले के विभिन्न स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मुख्यतः बिना नंबर के वाहन पर कार्यवाही की गयी संयुक्त टीम द्वारा थाना बरगवां, थाना सरई एवं थाना लंघाडोल सहित इत्यादि थाना क्षेत्रों में चेकिंग लगाकर वाहनों को चेक किया गया और वही चेकिंग के दौरान चौकी तिनगुड़ी क्षेत्र में 2 बिना नंबर के ट्रैक्टर एवं थाना लंघाडोल में 3 ट्रैक्टर, 02 पिकअप, 01 407 वाहन एवं 01 जे.सी.बी. बिना नंबर के पाये गये जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा विधिवत कार्यवाही कर 02 नग ट्रैक्टर बिना नम्बर के कि चौकी तिनगुड़ी एवं तीन नग ट्रैक्टर 02 नग पिकअप एवं 01 407 ओर 01 JCB मशीन बिना नंबर थाना लंघाडोल में सुरक्षित खडा कराया गया है ।
वही साथ ही वाहन चालकों को विधिवत नंबर प्लेट लगाने हेतु समझाइस भी दी गयी ।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal