Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बरगवां पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब

105 लीटर शराब के साथ स्विफ्ट डिजायर कार सहित तस्कर गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज, सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब की पैगारी करते शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर से क्षेत्र में भारी मात्रा में बेचे जाने के लिए अवैध शराब लाई जा रही थी।सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह ने देर रात कार्रवाई करते हुए वाहन से 105 लीटर अवैध शराब जप्त की है।

जानकारी अनुसार मंगलवार शाम बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह को मूखबीर द्वारा सूचना मिली कि नवानगर बैढन तरफ से भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु स्विफ्ट डिजायर क्र० सीएच 01 एडी 4458 से गोदवाली तरफ परिवहन की जाने वाली है। सूचना पर सउनि. अनुज प्रताप सिंह द्वारा हमराही स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर की सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर गोदवाली एनएच पर नाकाबंदी कर रात्रि करीबन 09.30 बजे उक्त कार को रोककर चेक किया गया, तो आरोपी चालक सुनील कुमार बैस पिता रामनुग्रह बैस उम्र 23 वर्ष निवासी सुलियारी थाना माडा के कब्जे से अवैध शराब 120 नग बियर, 150 पाव देशी प्लेन मदिरा, 50 पाव गोवा कुल 105 लीटर शराब कीमती करीबन 40,000/- रूपये एवं स्विफ्ट डिजायर कार क्र0 सीएच 01 एडी 4458 कीमती 4 लाख रुपये तथा वाहन के कागजात, एक नग विवो कम्पनी की मोबाईल कीमती 20,000/- रुपये की जप्त किया गया। आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 372/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है, तथा मामले की विवेचना जारी हैं।

उक्त कार्यवाही में बरगवां थाना प्रभारी आर.पी.सिंह के नेतृत्व में सउनि अनुज प्रताप सिंह, सउनि.अनिल मिश्रा, सउनि. संजीत सिंह, प्रआर. 454 रामनाथ सिंह, प्र.आर. 289 राजनारायण सिंह, आर.496 श्यामलाल प्रजापति, आर.688 विकेश सिंह गहरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...