Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध 54 लीटर (300 पाव प्लेन) शराब के साथ आरोपी चढ़ा बरगवा पुलिस के हत्थे, न्यायालय में किया पेश

बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा व एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मार्गदर्शन में बरगवा थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह व गठित पुलिस टीम क़ो 54 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी क़ो पकड़ने में सफलता हाथ लगी है ।

वही बताते है कि कल दिनांक 17/05/2023 को मूखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोदवाली का कृष्णप्रताप बैस पिता रामलल्लू बैस अपने घर मे भारी मात्रा अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर सउनि. संजीत सिंह चौहान थाना बरगवां द्वारा हमराही स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर की सूचना की तस्दीक रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम गोदवाली पहुचकर घर की तलाशी लिया गया तो आरोपी कृष्ण प्रताप बैस पिता रामलल्लू बैस उम्र 22 वर्ष निवासी गोदवाली थाना बरगवां जिला सिंगरौली के कब्जे से 6 कार्टून मे 300 पाव देशी प्लेन शराब कुल 54 लीटर कुल कीमती 17500/- रूपये की जप्त कर कब्जे में पुलिस लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर अप. क्र. 376/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है और वही मामले की विवेचना जारी हैं

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे सउनि संजीत सिंह, अनुज प्रताप सिंह, अनिल मिश्रा, प्र.आर. राजकुमार विश्वकर्मा, रावेन्द्र सिंह, आर. विकेश सिंह गहरवार की अहम भूमिका रही है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...