Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक की राज्य स्तरीय बैठक हुआ संपन्न, लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी)  बैढ़न घुनघुटी के शुभम रिसोर्ट में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक में मध्य प्रदेश के 32 जिलों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुये ।

वही इस बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने की जिसमें बैठक में राज्य महासचिव कामरेड शिव शंकर मौर्य ने रिपोर्ट प्रस्तुत की रिपोर्ट पर 14 साथियों ने बहस की तत्पश्चात आगामी वर्ष की कार्य योजना तैयार की गयी और वही प्रमुख रुप से भोपाल में 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन का कन्वेंशन एवं सम्मेलन रखा गया है और वर्तमान प्रदेश में सरकार द्वारा श्रम कानूनों में परिवर्तन पुरानी पेंशन बहाली की मांग सामाजिक सुरक्षा में सुधार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग और उन्हें मिनिमम वेतन 26000 का भुगतान कराये जाने की मांग के साथ मध्यान भोजन कर्मियों को न्यूनतम ₹10000 प्रति माह प्रत्येक माह में वेतन भुगतान कराये जाने की मांग क़ो लेकर जून महीने से पदयात्रा की जाये और वही साइकिल जत्थे मोटरबाइक जत्थे आदि को किया जाना चाहिये 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस से राज्यस्तरीय महापड़ाव का आयोजन किया जाना है और हड़ताल की कार्यवाही सहित क्षेत्रीय संघर्षों का समर्थन और सहयोग किया जाना है ।

वही दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान मजबूत हुयी मजदूर किसान एकता को और आगे ले जाने की जरूरत है इस वर्ष कुछ संयुक्त कार्यक्रम किये जायेगे वर्ष के अंत में देशव्यापी हड़ताल की कार्यवाही की ओर बढ़ने के लिए आंदोलन कार्यक्रमों को और तेज करने के लिये महापड़ाव कार्यक्रम के बाद गतिविधियों की समीक्षा की जावेगी और इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश से एटक के द्वारा जो भागीदारी का निर्धारण अनुसार साथियों ने भाग लिया उक्त बैठक को संबोधित करते हैं राज्य अध्यक्ष काम. हरिद्वार सिंह ने अपने क्यूबा दौरे आयोजित सम्मेलन में लिये गये निर्णय के बारे में विस्तार से बताया गया ।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से काम. अजीत जैन सागर, काम. संजय नामदेव सिंगरौली, कमर संजीव राजपूत ग्वालियर, काम. कैलाश कुशवाहा विदिशा, नागेंद्र सिंह उमरिया, अशोक पाण्डेय उमरिया, विभा पाण्डेय महासचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन गायत्री बाजपेयी, अध्यक्ष पी के बोस जबलपुर, राम सरोज कुशवाहा सतना, तीरथ प्रसाद गजभिये, रूद्र पाल यादव, किरण प्रकाश, मो. नवाब भोपाल, लालमन सिंह, रविंद्र शुक्ला, नवीन खान, सिवेद सिह, प्रमोद नामदेव सिंगरौली सहित सैकड़ों की संख्या लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...