
बढ़ता कारवां /सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढ़न कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम के साथ ही डीएवी विद्यालय अमलोरी की चर्चा चहुओर हो रही है और वही नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड के अमलोरी परियोजना के आवासीय परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का चर्चा में होने का मुख्य कारण विद्यालय की छात्रा आशु सिंह पिता जितेंद्र सिंह है ।
आपको बता दे कि डीएवी स्कूल अमलोरी की छात्रा आशु सिंह /पिता जितेंद्र सिंह कक्षा 12 वीं में कॉमर्स सब्जेक्ट से 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर मां बाप के नाम के साथ साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।
वही छात्रा के माता-पिता ने इसका पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि विद्यालय के कुशल नेतृत्व में रहकर विद्यालय में अच्छी शिक्षा के कारण ही हमारी बेटी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हम सबका मान बढ़ाया है और वहीं विद्यालय के निर्देशक ने छात्रा आशु सिंह को बधाई देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
छात्रा आशु सिंह के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि हम मूल्यत: सीधी जिले के अमरही गांव में रहते हैं बेटी आशु सिंह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी और वही गांव पर उचित सुविधा न होने के कारण बच्ची अपने दादा दद्दा सिंह चौहान जो सिंगरौली जिले में पुलिस विभाग में कार्यरत थे उनके यहां रहकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रही थी और दद्दा सिंह चौहान पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद से रिटायर हुये उसके बाद बच्ची अपने फूफा संजय सिंह परिहार के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी और वही बच्ची के फूफा भी पुलिस विभाग सिंगरौली में ही तैनात हैं ।
*वही जितेंद्र सिंह ने सभी रिश्तेदारों व शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी लोगो के कुशल नेतृत्व में रहकर हमारी बच्ची ने विद्यालय के साथ हम सब का मान बढ़ाया और वहीं छात्रा की बुआ सुधा सिंह और फूफा संजय सिंह परिहार ने भी छात्रा आशु सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal