
बढ़ता कारवां /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी” द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस आज दिनांक 01 मई के अवसर पर अम्बेडकर चौक पर जिले के श्रमिकों हेतु निःशुल्क में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एवं रेडक्रॉस के अध्यक्ष अरुण कुमार परमार एवं विशिष्ट अतिथि मो.युसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया गया ।

वही इस स्वास्थ्य शिविर में आये श्रमिकों (महिला एवं पुरूषों) का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप का जांच किया गया और वही शिविर में मिश्रा पाली क्लिनिक एवं नर्सिंग होम के डॉक्टर्स के टीम के सहयोग एवं रेड क्रोस सोसाइटी के सचिव डॉ डी के मिश्रा के द्वारा मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत उनको आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरण किया गया ।
वही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 210 श्रमिकों के स्वास्थ्य का जांच कर परामर्श व निःशुल्क में दवा वितरण किया गया ।*
इस शिविर में मिश्रा पाली क्लिनिक एवं नर्सिंग होम डा.आशीष चौबे, अजय पांडेय, शीला शाह, विनीत पांडेय, रेडक्रॉस ब्लड से हरिशंकर गुप्ता, सूरज प्रकाश सेन, शिवानी सिंह, आश्रय गृह से शिरीन के द्वारा श्रमिकों के पंजीयन, शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन के जांच करने में सहयोग प्रदान किया गया और वही शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सेवायुक्तों द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का स्टाल लगाया गया जिसमें कृत्रिम हाथ एवं पैर का निर्माण कर उनके आवश्यनुसार सहायक उपकरण दिव्यांगो को निःशुल्क प्रदान किया जाता है और वही साथ ही मनोचिकित्सक द्वारा मानसिक मंदता के मरीजों के उपचार हेतु उचित परामर्श प्रदान करने के साथ श्रवण बाधित लोगों के कान का जांच तथा फिजियोथेरेपी के माध्यम से अनेकों असाध्य बीमारी का इलाज के बारे में जानकारी प्रदान किया गया ।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में इंडियन रेडक्रॉस सिंगरौली द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यों की सराहना एवं प्रशंसा की गयी।
*उक्त अवसर रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन एस डी सिंह, ब्लड सेंटर मेडिकल डायरेक्टर डॉ आर डी द्विवेदी, जी पी सिंह, डॉ ओ.पी रॉय, डॉ सुशील सिंह चंदेल, डॉ सुमित गुप्ता, सुखदेव सिंह, नटवर दास अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, अमित अग्रवाल, विवेक त्रिपाठी, शिवकुमार पांडेय, शिवेंद्र पांडेय, अमरदीप भारुका, नरेन्द्र मिश्रा, इत्यादि लोगों द्वारा शिविर पहुँचकर अपना बहुमूल्य योगदान देकर शिविर का सफल आयोजन कराने में सक्रिय योगदान रहा ।
वही बताते है कि रेडक्रॉस के सेवायुक्तों जय प्रकाश दुबे,अरविन्द विश्वकर्मा, एवं खुला आश्रय गृह के सेवायुक्तों अर्चना पांडेय और उनके सहकर्मी तथा डीडीआरसी सेवायुक्त मुकुल किशोर के द्वारा अपने कर्तव्यों का पूरे मुस्तैदी के साथ पालन किया एवं शिविर को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा और इस अवसर पर सभी सेवायुक्तों को मिठाई एवं श्रीफल देकर सभी को शुभकामनाएं प्रदान किया गया और
इस शिविर की सफलता को देखते हुये सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की और वही रेडक्रॉस द्वारा इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगे भी किया जाता रहा है और किया जाते रहेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal