भीख नहीं अधिकार है, केशरवानी वैश्य नगर सभा महिलाये – पुरुष सड़क पर उतरकर किया धरना प्रदर्शन
पिछड़ा वर्ग में जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा

बढ़ता कारवां /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य संगठन के दिशा निर्देशन में प्रदेश व्यापी जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर अपने हक अधिकार पाने के लिये धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया।

वही जिले स्तर पर केशरवानी समाज बैढ़न अध्यक्ष राजाराम केसरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट के पास 4 घंटे धरना प्रदर्शन कर केशरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने सहित इत्यादि मांग को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर माइकिल तिर्की क़ो माँग का ज्ञापन पत्र सौंपा गया।
वही मुख्य मांग विभिन्न नाम से जाने जाते है जैसे केशरवानी, गुप्ता, केसरी,खरे, खरिया, प्रधान क़ो पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की माँग है और वही हक अधिकार मिले जैसे पढ़ाई, लिखाई, शासकीय नौकरी, चुनाव के साथ बैंक लोन इत्यादि विभाग में लाभ मिले।
मौके पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजाराम केसरी, कामतानाथ केसरवानी, बृजवासी गुप्ता, राजू गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, हरिदास गुप्ता पूर्व पार्षद, अखिलेश, भरत, ओम, ज्ञानचंद, शिवांशु (छोटे), अशोक, जगदीश, राजेश, उषा देवी, सीमा सुनीता चंद्रकली, उमा, कंचन, रामसिया केसरी, मनोज गुप्ता, कौशल नंदन, राजीव गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal