
सिंगरौली/जयन्त/ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह द्वारा जनजातिय गौरव व नारी शक्ति की प्रतीक रानी कमलापति पर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में भाजयुमो जिला सिंगरौली जयन्त के मंडल अध्यक्ष अरविंद बैश्य के नेतृत्व में CWS जयन्त में गोविन्द सिंह का पुतला दहन कर विरोध दर्ज़ किया गया।तथा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गये।तथा कहा गया कि इस तरह किसी कांग्रेसी नेता द्वारा किसी महिला पर
टिप्पणी करना अशोभनीय है ये बर्दाश्त नही किया जाएगा।यह जनजातिय समाज व नारीशक्ति का अपमान है।अगर वो सामूहिक रूप से माफी नही मांगते तो इनका बिरोध जारी रहेगा।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे-प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कांतदेव सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा राम सुमिरन गुप्ता, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष जयंत संदीप झा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल जयंत के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal