ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/04/2023
कोतवाली पुलिस से बच नहीं पायेगे बाहरी अपराधी – कोतवाल
समस्त किरायेदार, घरेलू नौकर, एवं होटल/लाज की चेकिंग जारी, यथाशीघ्र थाना को दे जानकारी

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो यूसुफ कुरैशी (आईपीएस) के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस थाना बैढ़न गठित टीम के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में थाना अंतर्गत कमरा किराये पर लेकर रहने वाले किरायेदारों, घरों एवं दुकानों में काम करने वाले नौकर तथा होटल /लाज, ढाबा आदि स्थानों की लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है ।

चेकिंग का मुख्य उद्देश है कि बाहर का कोई भी अपराधी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत तो नहीं है सभी निवासरत बाहरी व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है ताकि निकट भविष्य में अपराध घटित कर आरोपी फरार न हो जाये और साथ ही इसके अलावा सभी मकान मालिकों को हिदायत दिया गया कि किरायेदार की संपूर्ण जानकारी नजदीकी थाना एवं चौकी में दर्ज कराये और इसके अलावा होटल एवं लाजो की चेकिंग के दौरान संचालकों को हिदायत दिया गया कि प्रत्येक दिवस बाहर से आकर रुकने वाले आगंतुकों की जानकारी थाना को उपलब्ध कराये जाने बात कही गयी है ।
वही कोतवाली पुलिस के इस प्रयास से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और वही कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के सभी मकान मालिक एवं दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि अपने – अपने मकान में रहने वाले किरायेदार एवं काम करने वाले नौकरों के संबंध में यथाशीघ्र पुलिस चौकी व थाना में जानकारी उपलब्ध करवाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal