Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

निगमायुक्त के सख्त निर्देश के बाद स्वच्छता गतिविधियां बढ़ी जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा मिल रहा निरंतर सहयोग

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त पवन कुमार सिंह द्वारा स्वच्छता गतिविधियों में तेजी लाने हेतु स्वच्छता प्रकोष्ठ के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये गये थे जिसमे स्पष्ट रूप से उन्होंने कहा है कि यदि कोई स्वच्छता गतिविधियों में

लापरवाही बरतते पाया गया तो उसे अवैतनिक कर उनके ऊपर कार्यवाही की जायेगी और उसके बाद स्वच्छता गतिविधियां बढ़ी है और नागरिकों का जुड़ाव प्रमुखता से किया जा रहा है।

वही जल एवं स्वच्छता समिति तेलगवा के सदस्यों द्वारा विंध्यनगर डिपो मटवई बस्ती व तेलगवा मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उसके बाद डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती मनाने के बाद सफाई अभियान भी कई मोहल्लों में चलाया गया।

इस अवसर पर खुले में शौच न करने, कचरा अलग – अलग करके गाड़ी में देने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने सहित स्वच्छता ऐप और स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर के बारे में मोहल्ला सभा करके समझाया गया और वही तेलगवां मे जल एवम स्वच्छता समिति (TWSC) द्वारा श्रमदान और पार्षद का प्रोत्साहन वार्ड 36 में नागरिकों द्वारा निर्मित जल एवं स्वच्छता समिति ने आज श्रमदान के माध्यम से तेलगवा झुग्गी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर बाकी के वार्डो को एक संदेश देने का प्रयास किया और इस दौरान समिति के सदस्यों ने गांव के महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को भी अभियान में जोड़ा गया और वही नगर निगम ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया जिसमें चार चांद लगाया वार्ड 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने पूरे सफाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर समिति ग्राम वासियों को प्रेरित करते रहे और समिति तथा बच्चों ने सफाई संदेश गीत गाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया और एक नियमित अंतराल पर इस अभियान को चलाते रहने का प्रण लिया और समिति की अध्यक्षता विशाल ने की और उनके साथ सूरज, विकास, निगम, अभिषेक, जनक दुलारी, नीतू सहित अन्य सदस्यों ने भागीदारी निभायी ।

वही वार्ड 36 पार्षद ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता में सबसे उपर ले आने का भरोसा जताया और वही पार्षद ने सिंगरौली को स्वच्छता की रैंकिंग में उपर लाने के लिये सभी जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है की समुदाय को स्वच्छता से जोड़े और निगम को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील करे और निगम के स्वच्छता कर्मियों ने बस डिपो विंध्यनगर में भी स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ।

उक्त अवसर पर नगर निगम स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, सिटाडेल के परियोजना प्रबंधक रावेंद्र सिंह सहित उनकी टीम ने समिति के साथ समन्वय स्थापित कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...