ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/01/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एनटीपीसी रिहंदनगर कोयला मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक 10 वी का छात्र रेलवे पटरी क्रॉसिंग पार करते समय मौत हो गयी जहां मौके पर कोतवाली पुलिस स्थानीय ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद है ।

वही ग्रामीण जन बताते हैं कि ट्रेन इंजन चालक की लापरवाही है अगर हॉर्न बजाये होते तो यह घटना नही घटती और वही कुछ लोगो का कहना है कि घना कोहरा व होने के कारण सामने से ट्रेन नहीं दिखायी दिया जो जांच का विषय बना हुआ है ।
वही मृतक का नाम मुकेश कुमार विश्वकर्मा पिता जय कृष्ण विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष निवासी चरगोडा के (तवरिया टोला) का निवासी है जो मोटरसाइकिल से परीक्षा देने के लिए जा रहे थे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal