ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/12/2022
रिलायंस सासन पावर लिमिटेड विस्थापित अपनी मांगों को लेकर एसडीएम गेट पर बैठे अनशन जारी
जिला कलेक्टर – एसडीएम के आदेश के बाद भी कंपनी नही कर रहा पालन,

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन रिलायंस सासन पावर लिमिटेड कंपनी से विस्थापित ललन पनिका निवासी अमलोरी आज दिनांक 07/12/2022 को दोपहर लगभग 2:00 बजे अपनो माँगो को लेकर जिला मुख्यालय एसडीएम कार्यालय बैढन गेट पर बैठे हुये है जो ठंड का मौसम है और उनका कहना है कि जिला कलेक्टर लेकर उपखंड अधिकारी सिंगरौली को जनसुनवाई के अलावा कई बार आवेदन पत्र दिया गया केवल आश्वासन मिलता रहता है आज तक उनकी समस्याओं का निराकरण न होने से एसडीएम कार्यालय गेट पर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिये अनशन पर बैठे हैं ।
वही विस्थापित ललन पनिका बताते हैं कि जिला कलेक्टर सिंगरौली और एसडीएम सिंगरौली के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिलायंस सासन पावर लिमिटेड जिला सिंगरौली को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का पत्र लिखा गया है जो आज तक निराकरण नहीं किया गया और वही कलेक्टर एसडीएम के पत्र का रिलायंस सासन पावर लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा पालन नही किया जा रहा है जो जाँच का विषय बना हुआ है ।
*वही विस्थापित ललन पनिका बताते हैं कि इसके पूर्व में बेरोजगारी भत्ता वगैरह मिलता था जो कई वर्षों से बंद कर दिया गया है और कुआँ, पेड़ इत्यादि का मुआवजा नहीं मिला है जिसे आज पाने के लिए एसडीएम कार्यालय गेट पर बैठने को मजबूर हैं ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal