ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/12/2022

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव – 2022 परिणाम में आम आदमी पार्टी जीती, जिसमें 250 सीट में से 134 सीटे आम आदमी पार्टी को मिला और वही सत्तारूढ़ रही पार्टी भाजपा को 104 सीटें मिली ।

वही आम आदमी पार्टी जिला संयोजक राजेश सोनी बताते हैं कि 15 साल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा में कब्जा था और वही सिंगरौली आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व सिंगरौली नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी जिला कार्यालय बैढन के पास पटाखा फोड़ पर आम आदमी व कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण किया गया । और वही महापौर श्रीमती अग्रवाल और जिला संयोजक श्री सोनी द्वारा दिल्ली वासियों एवं सिंगरौली वासियों को आप के पक्ष में वोटिंग करने पर सभी को धन्यवाद संप्रेषित व बधाई दी गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal