संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, बना जांच का विषय
अस्पताल पहुुंचते ही परिजनों ने किया घंटों सड़क चक्काजाम

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन मिली जानकारी के अनुसार जिले के खुटार चौकी अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे आज सुबह एक युवक का शव मिला जहां सनसनी मचा गयी ।

वही बताया जा रहा है युवक को अस्पताल ले जाया गया परन्तु अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और वही युवक की मौत सड़क हादसे में हुयी है या उसकी हत्या की गयी है
इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है और वही युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या किये जाने की बात कहते हुये सड़क पर चक्का जाम कर दिया था और वही पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देते हुये युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया
वही बताया जा रहा है कि खुटार चौकी एवं माड़ा थाना के बीच में एक युवक संदिग्ध अवस्था मे अपनी बाइक के साथ पड़ा मिला था तो 100 डायल की मिली सूचना पर पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल भेजवा दिया ।
वही युवक की शिनाख्त अरुण विश्वकर्मा निवासी खुटार के रूप में हुआ है जो उपचार के दौरान जहां पर उसकी मौत हो गयी और वही मौत की सूचना मिलते ही परिजन उग्र हो गये और हत्या का मामला बताते हुये सड़क पर चक्का जाम कर दिया और वही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देते हुए चक्का जाम को खुलवाया गया ।
वही पुलिस का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर ऐसा मामला सामने आता है तो हत्या का मामला दर्ज करते हुये आरोपियों को पतासाजी की जायेगी और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कोई भी गलत पाये जाने बख्सा नही जायेगा ।
www.badhakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal