नवागत नगर निगम आयुक्त ने शहर में स्वच्छता को लेकर दिये कड़े निर्देश, अमला हुआ सक्रिय
सिटाडेल ने सम्भाली जिम्मेदारी,शहर साफ़ करने का लिया संकल्प

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के परिणाम आने और “स्वच्छ सर्वेक्षण 2023” के मद्देनजर नवागत नपानि आयुक्त पवन कुमार सिंह के पद ग्रहण करते ही स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल नगरीय निकाय द्वारा तन्मयता से किया जा रहा है और “स्वच्छ सर्वेक्षण”में पहली बार रैंकिंग में गिरावट से नगर निगम का अमला सक्रिय हो गया है ।

वही आयुक्त पवन कुमार सिंह ने जैसे ही नगर निगम की कमान संभाली और बैठके करके स्थिति समझा और उसके दौरान वार्डो में भ्रमण करते हुये खासी नाराजगी जाहिर करते हुये सम्बन्धित कर्मचारियों को आड़े लिया और तत्काल प्रभाव से पूरा शहर साफ़ करने हेतु निर्देशित किया और साथ ही शहर के खाली प्लाटों में कई वर्षो से फैला ठोस कचरे के रूप में प्लास्टिक 100% साफ़ करने हेतु अधिकृत संस्थाओ सहित सम्बन्धित अधिकारियो को आदेशित किया जिसके परिपालन में सम्बंधितों ने निर्देश अनुरूप सफाई कार्य जारी है ।

वही निगमायुक्त की मंशानुसार नगर निगम की अधिकृत संस्था सिटाडेल ने स्वच्छता व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये जिम्मेदारी ली और उसके परिपालन में दीपावली सफाई का कचरा हेतु अतिरिक्त कचरा वाहन व कचरे के ढेर की समुचित सफाई हेतु 50 सफाई कर्मचारी लगाकर वार्डो में कूड़े के ढेर और फैले प्लास्टिक को साफ़ करने की मुहिम चलाया है और लक्ष्य अनुरूप आईईसी टीम व स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा 3000 से अधिक चिन्हित कचरा पड़ाव स्थलों को साफ़ किया गया है और इसे निरंतर जारी रखा गया है और इस अभियान में भवन निर्माण व विध्वंश सामग्री के समुचित निपटन के लिये पृथक वाहन की व्यवस्था की जाकर परिणाम बेहतर करने की जिम्मेदारी निभायी जा रही है और वही चिन्हित स्थलों जिनकी सफाई की गयी है उनमे एस्सार टाउनशिप रोड,बिलौंजी रोड ,थाना रोड, कान्वेंट स्कूल रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, सिंगरौली हॉस्पिटल रोड, इंडियन चिल्ड्रेन स्कुल रोड, 24 मीटर रोड, मस्जिद रोड, बनौली रोड, मुख्य मार्ग इंद्रा चौक से माजन मोड़, नवानगर रोड और जयन्त रोड शामिल है और वही लोगो द्वारा खुले में कचरा फेकने वालो, डस्टबिन नहीं रखने वालो, कचरा अलग – अलग वाहन में न देने वालो, बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कार्यवाही हेतु दल का गठन किया है जो पुरे दिन स्वच्छता में सहयोग करने हेतु प्रचार – प्रसार करने का कार्य हो रहा है और समझाईश के बाद भी व्यवहार परिवर्तन न होते देख जुर्माना सहित जप्ती की कार्यवाही की जा रही है जिसमे अब तक कुल 159 दुकानदारो पर कार्यवाही की जा चुकी है और निगमायुक्त सहित नोडल अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नियमित वार्ड विजिट करते हुये जिम्मेदारो को आगाह किया जा रहा है और निरंतर इसकी समीक्षा की जा रही है जिससे स्वच्छता कार्य में लगे सभी अधिकारी- कर्मचारी सहित अधिकृत संस्थाओ द्वारा पूरी तन्मयता के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य किया जा रहा है ।
वही बताया जा रहा कि नगर निगम के इस बदले तेवर से नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है क्योकि 10 सालो बाद इस तरह से शहर के कोने – कोने से कचरा साफ किया जा रहा है निगमायुक्त श्री सिंह ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि खुले मे कचरे न फेके, डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखे और कचरा अलग अलग करके ही कचरा गाडी मे दें, सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है जिसे उपयोग न करके विकल्प का प्रयोग करें क्योकि व्यवहार परिवर्तन करके आप शहर की स्वच्छता मे एक जिम्मेदारी निभा सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं ।
मौके पर नगर निगम स्वच्छता नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, सहायक नोडल अधिकारी प्रवीण गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी व उपायुक्त आरपी वैश्य, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेन्द्र सिंह, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेन्द्र सिंह, अशोक त्रिपाठी राजू रोहित सिंह सफाई मित्र साथी भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal