ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/09/2022
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार “आपकी सरकार – आपके साथ” के तहत
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शिविर आयोजित

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाये “आपकी सरकार – आपके साथ” के तहत जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत शहरी मुख्यालय क्षेत्र राजीव वार्ड 39 बैढ़न के प्राथमिक कन्या विद्यालय व आदर्श वार्ड 40 के (बड़े श्री हनुमान मंदिर के पास) आगनबाडी केंद्र और इंदिरा वार्ड क्र.41 गनियारी के (पहाड़ी टोला) शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी स्कूल परिसर सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों के शासकीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर आयोजित किया गया है ।

जिसमें समग्र आईडी में नाम सुधार, नये नाम जुड़वाने, उज्जवला गैस सिलेंडर, सुकन्या, प्रधानमंत्री आवास, राशन पात्रता पर्ची, वृद्धा, विधवा, विकलांग, कन्या पेंशन संबल – 2 कर्मकार, आयुष्मान कार्ड, नये नल कनेक्शन, संनिर्माण भवन मजदूर कर्मकार इत्यादि अन्य योजनाओं का पात्र हितग्राही शिविर में आकर योजना का लाभ उठाये ।
वहीं राजीव वार्ड 39 बैढन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारत रहे और वही मौजूद रहे वार्ड पार्षद अनुष्का अमित यादव ने नाराजगी जतायी है और उन्होंने कहा कि यह ठीक बात नहीं है वहीं पर जनता के द्वारा चुने हुये कुछ जनप्रतिनिधि पार्षद इस शिविर में लेट लपेट से पहुंचते दिखे और वही गनियारी इंदिरा वार्ड 41 बलियरी स्कूल परिसर में वह भी आगनबाडी कार्यकर्ता लेट लपेट से आयी है कारण जो भी रहा हो ।

मौके पर पीआईयू मो. कासिम अंसारी, वार्ड 39 पार्षद अनुष्का अमित यादव, अर्जुन गुप्ता 41, सीमा जायसवाल 40, नगर निगम उपयंत्री पी.के. सिंह, इंदिरा वार्ड 41 गनियारी वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, 40 एलके सिंह, 39 चंद्रमणि द्विवेदी, राधेश्याम वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सायरा बेगम, नीता विश्वकर्मा, सुमन सोनी, आशा कार्यकर्ता फरहदिवा, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष विश्वकर्मा, देवी बैस, बद्री गुप्ता आईईसी (सदस्य), 39 वार्ड कोटेदार लालबाबू शाह अन्य कर्मचारी सहित भारी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal