ब्रेकिंग न्यूज़:-. दिनांक 10/08/2022
“अंकुर अभियान” के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में
नवनिर्वाचित महापौर – कलेक्टर – एसपी व समाजसेवियो के मौजूदगी में लगाये गये 7500 पौधे

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में आयोजक नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा “अंकुर अभियान”आजादी के “अमृत महोत्सव” के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण महाअभियान जन भागीदारी से नगर निगम क्षेत्र की प्रथम नागरिक महिला

नगर निगम सिंगरौली नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह ने सपरिवार के साथ और वही जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, कार्यपालन यंत्री उपाध्याय सहित अन्य समाजसेवी – म.प्र. जनअभियान परिषद और व्यापारी बन्धु के द्वारा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर, ग्रामीण तहसील एवं एसडीएम कार्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढन, शासकीय कन्या महाविद्यालय बैढन, अयाज खान टाल

के पीछे, हिर्रवाह के मुक्तिधाम सहित अन्य जगहों पर कुल लगभग 7500 पौधे जैसे फलदार, छायादार एवं औषधिदार पौधे लगाये गये जिसमें जिले के विभिन्न समाजिक संगठन के सदस्य, छात्र-छात्राये व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, सफाई मित्र के मौजूदगी में आज दिनभर बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।

वहीं जिले के कलेक्टर श्री मीणा और एसपी श्री सिंह के द्वारा वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण कर देखभाल करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये ।
उक्त “अंकुर योजना” के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जन अभियान जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, नगर निगम से आरके जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिए, वित्त आयुक्त सत्यम मिश्रा, प्राचार्य डॉ अश्वनी तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, विशंभर द्विवेदी, जेपी मिश्रा, हीरा, सीटाडेल मैनेजर रावेंद्र सिंह, उपयंत्री पीके सिंह, अनुज सिंह, आईइसी हेड आशीष शुक्ला, वार्ड क्र. 43 नवनिर्वाचित पार्षद खुर्शीद आलम, वार्ड प्रभारी चंद्रमणि द्विवेदी, आईपी नगर, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, राजू, व्यापार मंडल से अभिलाष जैन, सुरेंद्र नोतवानी, गोपाल अग्रवाल, स्वर्ण सिंह, बृजेश शुक्ला, अनिल सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal