पीएम मोदी ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से किया संवाद मुख्यमंत्री ने भोपाल से किया संबोधित
“गरीब कल्याण सम्मेलन” में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित शहरी हितग्राहियों को मिला हितलाभ

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “गरीब कल्याण सम्मेलन” को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से वर्चुअली सम्बोधित किया और उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित विभिन्न प्रदेशों के हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ व उनके अनुभव साझा किये और उन्होंने हितग्राहियों को हितलाभ की राशि उनके खातों में अंतरित किया गया और वही *”गरीब कल्याण सम्मेलन”* को भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित किया ।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के मुख्य अतिथि में एवं देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र बर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरिश द्विवेदी, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा के गरिमामय उपस्थिति में मॉ सरास्वती की प्रतिमा पर माल्यपर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक श्री बैस ने कहा कि यह कार्यक्रम हितग्राहियों के लिये वरदान है और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से गरीब लोगों को लाभ मिला और वह सक्षम हुये और उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ा और उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं से गरीबों को आगे बढ़ने का अवसर मिला और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाये तथा वह भी मध्यम वर्गीय परिवार की श्रेणी में आ गये और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के गरीबों का भरोसा बढ़ा है और विकास व हितग्राही मूलक योजनाओं से भारत विश्व में अग्रणी स्थान हासिल कर पाया है ।
इस अवसर पर देवसर विधायक श्री बर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल गयी है और गरीबों के जीवन में बदलाव आया है और उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा गरीबो को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है और किसानो के लिये अनके जन कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है वही आज प्रधानमंत्री जी ने किसानो के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत राशि का आंतरण कर रहे ताकि खेती के समय किसानो को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानो को साल में रूपये 4 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही तो काबिले तारीफ है।
*”गरीब कल्याण सम्मेलन”* में नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन एवं अमृत मिशन, स्वनिधि योजना, वन नेशन – वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये।
*उक्त अवसर पर नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता, एलडीएम अमर सिंह, उद्योंग प्रबंधक एस.आर. मंसूरी, कार्यपालन यंत्री नगर निगम व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. बैस, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, नगर निगम कें पूर्व पार्षद डीएन शुक्ला, सीटी मैनेजर संदीप मिश्रा, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, समाजसेवी मधु झा, रीता सोनी, सम्पत शाह, आईपी नागर सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में हितग्राही महिलाये पुरुष उपस्थित रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal