ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/05/2022

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के आदर्श वार्ड क्र. 40 बैढन डीएवी रोड के पास बरसात के पूर्व नगर निगम पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा के घर से लेकर रॉयल किड्स स्कूल तक पीसीसी नाली का निर्माण कार्य 7 लाख 84 हजार की लागत से सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंदप्रताप विश्वकर्मा के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया गया ।

वही स्थानीय जन बताते हैं कि लंबे समय से नाली न होने के कारण वार्ड वासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ता था जो आज विधायक सिंगरौली के द्वारा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और यह भी कहा गया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हो ।
मौके पर नगर निगम उपयंत्री पीके सिंह, भाजपा नेता रामाधार गुप्ता, नगर निगम के संविदाकार संदीप शुक्ला, भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal