Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोरवा पुलिस ने सुलझाई जयंत खदान में मिली युवक की लाश की गुत्थी,प्रताड़ना से तंग आकर सुरेश केवट ने जयंत खदान में कर ली थी आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेंद्र सिंह “राजू”

BK NEWS:- बीते शनिवार को जयंत खदान में चार दिनों से लापता युवक का शव मिला था। लापता सुरेश केवट निवासी मढौली के परिजनों ने एक दिन पहले उसके गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद मोरवा पुलिस लापता युवक की सरगर्मी से तलाश में जुट गई थी जो मृत अवस्था में खदान में मिला था। परिजनो द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गयी थी जिस पर घटना स्थल मे पहुंचकर थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा परिजनो को आश्वासन दिया गया था की जांच की जाएगी तथा जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यावाही की जाएगी। जिस पर थाना प्रभारी मोरवा द्वारा उपनिरी सी के सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिस पर जमीन अधिगृहण को लेकर मढौली निवासी आत्माराम शाहू पिता मेकू लाल शाहू द्वारा दिनांक 24 मई की सुबह उसके घर जाकर पुन: जमीन और जमीन से संबधित पैसे का दबाव जबरदस्ती बनाया गया था। पैसों के लिए प्रताड़ना करीब पिछले छ: महीने से चल रहा था, जिससे तंग आकर मृतक सुरेश केवट ने अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खदान मे जाकर आत्म हत्या कर ली। थाना मोरवा द्वारा जांच उपरांत अपराध क्र. 347/22 धारा 306, ताहि कायम कर आत्माराम शाहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...