Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

म.प्र. किसान सभा ने बढ़ती महंगायी व बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश में बढ़ती अराजकता, महंगायी और बेरोजगारी को लेकर म.प्र. किसान सभा राज्य समिति ने चिंता जाहिर करते हुये पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया और इसी के साथ सिंगरौली जिले में भी किसान सभा द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया ।

वही किसान सभा ने ज्ञापन सौपते हुये मांग किया है कि पेट्रोलियम पदार्थों पर लगे सारे सरचार्ज माफ किये जायें और दाल व खाद्य तेलों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ती दरों पर मुहैया कराया जाये और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गेहूं का वितरण बढ़ाया जाये ।

आयकर की सीमा से नीचे के सभी परिवारों को 75 सौ रूपये सहायता प्रदान की जाये और वही केन्द्र व राज्य सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को भरा जाये और इसके साथ ही किसान सभा ने मांग किया है कि पीएम आवास निधि की राशि को दोगुना किया जाये और किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को पुराने बकाया सहित भुगतान किया जाये ।

वही बिजली बिलों की अवैध वसूली पर रोक लगायी जाये और खेती की जमीन का अधिग्रहण पर रोक लगायी जाये और साथ ही एमएसपी का सही तरीके से निर्धारण किया जाये और इसके साथ ही किसान सभा ने मांग किया है कि लखीमपुर खीरी हत्याकाण्ड के अभियुक्त गृह राज्यमंत्री टेनी मिश्रा की बर्खास्तगी कर गिरफ्तारी की जाये और इस दौरान म.प्र. किसान सभा सिंगरौली के जिला सचिव रामलल्लू गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...