Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तालाब सौदर्यीकरण के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराये – कलेक्टर

कलेक्ट्रेट के पास तालाब चल रहे सौदर्यीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया अवलोकन

तालाब सौदर्यीकरण के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराये – कलेक्टर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर निगम द्वारा शहर के बीचो बीच एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के बगल में स्थित तालाब का सौदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसका आज कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा कार्य का अवलोकन किया गया ।

वही अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने तालाब के सौदर्यीकरण कार्य के प्रत्येक पहलु की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सहित निगम के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये कि तालाब के सौदर्यीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये और उन्होने निर्देश दिया कि तालाब सौदर्यीकरण के लिये जो प्लान तैयार किया गया हैं उसी प्लान के अनुसार सौदर्यीकरण का कार्य किया जाये और तालाब के मेड़ पर लगे विद्युत पोलो की सिफ्टिग कराये।

आपको विदित हो कि शहर के बीचो बीच स्थापित तालाब के सौदर्यीकरण कार्य तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है जिसके लिये वृहद स्तर का प्लान तैयार किया गया है ताकि शहर मे निवासरत नागरिको बच्चो को मार्निग वाक सहित जिले के दूसरे अंचलो से आने वाले नगारिको बैठने घूमने व पिकनिंक करने आदि की सुविधा मिल सके।

उक्त निरीक्षण के दौरान नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री पी.के. सिंह, संविदाकार महाराणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...