
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सरकार द्वारा गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार सुविधा देने के लिये प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी है और इस योजना के तहत पात्र परिवार के सदस्यों को हर साल सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार कराने पर पांच लाख रूपये तक की निःशुल्क उपचार सुविधा दी जाती है और इस संबंध में कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लियर खाद्य सुरक्षा योजना से खाद्यान्न पर्ची प्राप्त परिवार एवं बीपीएल परिवार पात्र होंगे और संबल योजना से लाभान्वित परिवार व वर्ष 2011 की आर्थिक, सामाजिक एवं जाति जनगणना में शामिल परिवार पात्र होंगे ।
वही कलेक्टर ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिये पात्र परिवार के सदस्य अपने परिवार की समग्र आईडी, आधार कार्ड व राशन कार्ड के साथ आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज करायें और आवेदन पत्र लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत व जिला अस्पताल में दिये जा सकते हैं और सभी पात्र परिवारों के सदस्य यथाशीघ्र अपने आवेदन पत्र देकर आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें और इस कार्ड के माध्यम से उन्हें हर साल सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रूपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal