
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) नगर निगम क्षेत्र वार्ड नं0 8 साईं नगर कॉलोनी में लगभग 32 लाख का डामरीकरण कार्य सिंगरौली के विधायक रामलल्लू बैश्य के मुख्य आतिथ्य में भूमिपुजन संपन्न हुआ ।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल सिंगरौली के महामंत्री आलोक यादव उपस्थित रहे और इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विधिवत द्वारा पूजन अर्चन कर नारियल तोड़कर भूमिपूजन किया गया और वही मुख्य अतिथि विधायक श्री वैश्य ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूरी तरह से प्राथमिकता के साथ कटिबद्ध हूं और क्षेत्र की हर वार्ड का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का मध्य नजर विकास का कार्य किया जा रहा है ।
*उक्त अवसर पर भाजपा मंडल सिंगरौली उपाध्यक्ष राजेश्वर वैश्य, मंडल मंत्री भगवान दास वैश्य, भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती जुनु पात्रों, महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सोनम घोष, श्रीमती हरविंद्र कौर, नगर निगम के मोरवा प्रभारी अभयराज सिंह, एमपी सिंह उपस्थित रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal