
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बीते दिन मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम मुहेर में घर के बाहर सो रही प्रियंका खैरवार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को जंगल से गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है ।
वही पुलिस के अनुसार चरित्र संदेह के शक में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद वह फरार हो गया था और वही पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ में लगी थी और अंतत: उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।
वही मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार /शनिवार दरमियानी रात ग्राम मुहेर में एक 33 वर्षीय महिला प्रियंका की निर्मम हत्या उस समय कर दी गयी जब वह घर के बाहर सो रही थी इस घटना की जानकारी अगली सुबह लगी जब लोगों ने घर के बाहर सो रही महिला का शव देखा ।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से मुआयना किया और वही पंचनामा कर शव को पीएम हेतु भेजवाया और इस हत्या के इस वारदात के बाद जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के निर्देशन, एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपराध क्रमांक 246/22 धारा 302 के तहत मामला कायम कर विवेचना में जुट गये और घटनास्थल से पति का गायब होना उसे संदेह के दायरे में ले आया और वही पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही जहां सूचना के आधार पर आरोपी नर्मदा खैरवार पिता स्वर्गीय धानु खैरवार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मुहेर को घेराबंदी कर पास के जंगल से धर दबोचा, उक्त आरोपी को आज पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह, राजकुमार तिवारी, आरक्षक मो. कौसर, प्रकाश सिंह, त्रिवेणी तिवारी, अमन रावत एवं बबलू बास्केल की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal