ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/04 /2022
देर रात में डंपर वाहन ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को कुचला, मौके पर दर्दनाक हुई मौत
कोतवाली पुलिस ने डंपर को किया जप्त, बना जांच का विषय, होगी नियमानुसार कार्यवाही

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी बलियरी क्षेत्र में एक डम्फर वाहन क्र.UP 64 AT 3868 ने मोटर साइकिल सवार जो बलियरी में अपने रिश्तेदार के तिलकोत्सव में जा रहे तभी अधेड़ उम्र दराज के लंका प्रसाद बैश्य पिता बिहारीलाल वैश्य उम्र 45 वर्ष निवासी सिद्धि खुर्द तियरा थाना बैढन को कुचल दिया है और वही मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी ।
वही सूचना पाते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस टीम पहुंचकर पीला कलर का डंपर क्र. यूपी 64 ए टी 3868 को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही जा रही है और वही बैढन के अम्बेडकर चौक पर अंधेरे में कुछ परिजन व नात रिस्तेदार कोतवाली पुलिस से माँग को लेकर बातचीत करते देखे गये और वही कोतवाली पुलिस द्वारा यह कहा गया कि नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal