
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन श्री हनुमान प्राट्योत्सव समिति बैढन के संयुक्त तत्वाधान में आज शुक्रवार शाम को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़े हर्षोउल्लास से भव्य झांकी व डीजे बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी ।

वही यह शोभायात्रा होटल सत्या इंटरनेशनल बिलौंजी बैढन से प्रारंभ होकर पुराने यातायात तिराहा, थाना रोड, अम्बेडकर चौक से काली मंदिर रोड होते हुये मेन रोड मस्जिद तिराहे से तुलसी मार्ग होते हुये रामलीला मैदान पहुंची जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया ।
वही भगवान हनुमान जी की वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी व जय श्री राम के नारे लगाये और इस शोभायात्रा के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही और जगह जगह पर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली थाना बैढन सहित मोरवा – विध्यनगर – नवानगर – यातयात थानों के साथ – साथ जिले की रिजर्व पुलिस बल व जिले के आसपास के चौकी प्रभारी सहित पुलिस मौजूद रही ।
इस शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवा पोषाक पहने गगनभेदी जय श्री राम के नारे लगाते एकता का संदेश दिये और वही जगह-जगह समाजसेवी के द्वारा पीने का पानी एवं नाश्ते का प्रबंध किया गया था ।
इस शोभा यात्रा के दौरान मस्जिद तिराहे पर जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, एएसपी अनिल सोनकर, सिंगरौली तहसीलदार रमेश कोल, सीएसपी देवेश पाठक, शहरी क्षेत्र चारों थाना के टीआई अरुण पाण्डेय, यूपी सिंह, मनीष त्रिपाठी रावेंद्र द्विवेदी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही ।
*उक्त कार्यक्रम के श्री हनुमान प्राकट्योत्सव जन्मोत्सव के समिति संरक्षक गोविंद प्रसाद पाण्डेय, अध्यक्ष एसडी सिंह, बीरेंद्र गोयल, ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ.आर.डी. पाण्डेय, डॉ डी.के.मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, बबलू सिंह, बृजेश शुक्ला सहित हिन्दू संगठन व अन्य पार्टी के पदाधिकारी सदस्यगण के साथ – साथ भारी संख्या में महिलाये – पुरुष, बच्चे शामिल रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal