Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की मनायी गयी 131 वीं जयंती

जिले में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की मनायी गयी 131 वीं जयंती

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश के संविधान निर्माता सिम्बल ऑफ नॉलेज व भारत रत्न बिधिसत्व डॉ भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती सिंगरौली जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ समरसता व समानता के रूप में मनायी गयी ।

वही गिले शिकवे,भेदभाव व दलगत राजनीति से परे भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप, भीम आर्मी, अजाक्स, नाजी सहित कई समाजिक व राजनीतिक संगठनों के साथ जिले के हर आम व खास ने बाबा साहेब की जयंती पर अम्बेडकर चौक पहुंच उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अम्बेडकर चौक बैढन पहुंचकर सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा , सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह , एडीएम डी.पी. बर्मन, सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, एसडीएम ऋषि पवार, वार्ड पार्षद व भाजपा नेता संजीव अग्रवाल, पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी, विन्ध्यनगर थाना प्रभारी टीआई यूपी सिंह, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिंगरौली महासचिव एसपी वर्मा, भाजपा से आशा अरुण यादव, मोरवा महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, रामअशोक शर्मा , रेनू शाह, अशोक शाह, युवा कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह चौहान , बसपा जिलाध्यक्ष राधिका प्रसाद वर्मा ,नेता प्रतिपक्ष लगन धारी वर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी काम. संजय नामदेव, आरक्षण बचाओ व संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय शंकर निरत, अजाक्स संभागीय महासचिव डीपी चौधरी, अजाक्स सिंगरौली अध्यक्ष लक्षण सिंह ओयाम, एसटी एससी व ओबीसी संघ से एडवोकेट नंदकिशोर पटेल, नाजी के अशोक सिंह पैगाम, रतिभान अम्बेडकर, सहित सैकड़ो राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर बाबा साहेब को नमन किया ।

वही रामलीला मैदान में आयोजित जयंती कार्यक्रम में पहुंचे विधायक द्वय, डीएम – एसपी सिंगरौली अजाक्स द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना , एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के शिरकत किये और इस दौरान पूर्व ननि अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, वार्ड पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, एडीएम डीपी बर्मन, एएसपी अनिल सोनकर, आशा अरुण यादव, अर्जुन गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष परवेज अहमद, महामंत्री फरदीन खान आदि मौजूद रहे ।

बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सभी अतिथियों ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान का निर्माण कर सभी को एक सूत्र में बांधने का काम किया और उनके लिखे संविधान का ही देन है कि आज पूरा भारत भेदभाव व दलगत राजनीति व सोच से परे और उन्हें नमन कर रहा है और बकौल अतिथि बाबा साहेब के बताये हुये रास्ते पर चलकर व उनके उपदेश व मूलमंत्र का अनुसरण कर स्वयं आगे बढ़कर समाज, जिला व राज्य सहित देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं और वही अतिथियों ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती तभी सार्थक होगा जब लोग संविधान के हिसाब से अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और इस कार्यक्रम में भारी संख्या में अजाक्स, नाजी, एसटी ,एससी व ओबीसी समाजिक संगठन, भीम आर्मी सहित बाबा साहेब के हजारों की संख्या में अनुयायी मौजूद रहे ।

*वही बाबा साहेब के अनुयायी व भीम आर्मी ने निकाली बाइक रैली*

*डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर बाबा साहेब के सैकड़ो अनुयायी व भीम आर्मी के सदस्यों के द्वारा जयंत व माडा से बाइक रैली निकाल अम्बेडकर चौक पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और इस रैली व माल्यार्पण के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान को रोकने विन्ध्यनगर टी आई यूपी सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ अम्बेडकर चौक पर मौजूद होकर व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...