
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सीधी//राघवेन्द्र सिंह “राजू”

BK NEWS//SIDHI:- चुरहट विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहनिया के मंदिर प्रांगण में आयोजित फाग महोत्सव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल” शामिल हुए जिसमें विभिन्न ग्रामों की 900 टोलियों ने हिस्सा लिया।सभी के द्वारा फाग गायन प्रस्तुत किया गया।आयोजित फाग महोत्सव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से होली एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।मैं सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।यह त्यौहार सांप्रदायिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।होली के त्यौहार में सभी लोग अपने अपने मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले लगते हैं,यह फाग गायन बहुत प्राचीन समय से चली आ रही।हमारे विंध्य की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है और मैं यहां फाग गायन के लिए उपस्थित सभी जनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि आज के इंटरनेट और टीवी के युग में भी आप सब ने इस लोक कला को बचाए रखा है इस लोक कला को संजोए रखने की आवश्यकता है इसके संवर्धन की भी आवश्यकता है मेरा पूरा प्रयास रहेगा की इस कला के पारंगत लोगों को उचित मंच और स्थान मिले जिससे यह लोक कला जो हमारे विंध्य की धरोहर है उसे सजोया जा सके इस के उत्थान के लिए मुझसे जो भी अपेक्षाएं होंगी उसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा।आयोजकों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई है कि इस पारंपरिक शैली को आपके माध्यम से एक महोत्सव के रूप में लोगों के सामने लाने का मौका मिला है।वही अजय सिंह “राहुल भैया” ने नगड़िया बजाकर लोककला को बढ़ावा दिए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal