अपराधियों को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार – अमित द्विवेदी

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह “राजू”
BK NEWS//SINGRAULI:- सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में युवती को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी पूर्व सरई भाजपा मण्डल अध्यक्ष को शीघ्र गिरफ्तारी करने जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल व प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के साथ जिले में एक दिवसीय प्रवास पर आये रीवा रेंज के डीआईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला से सूर्या भवन विन्ध्यनगर में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

डीआईजी को पत्र सौंपकर अवगत कराया है कि जिले के सरई थाना क्षेत्र में युवती को अगवाकर 21 दिन बालाघाट ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा है कि उक्त मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, किन्तु मुख्य आरोपी पूर्व सरई मण्डल अध्यक्ष भाजपा के होने के कारण आज तक पुलिस ने कोमल गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया है। एक महीने बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वहीं अमित द्विवेदी प्रदेश सचिव कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की सरकार होने के कारण पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसके कारण क्षेत्र में अपराधियों का हौसला बुलंद होने के साथ-साथ लगातार अपराधों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने ने यह भी कहा है कि उक्त आरोपी को जल्द से जल्द यदि गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal