Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला कलेक्टर व निगमायुक्त ने शहर का भ्रमण कर कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/03/2022

जिला कलेक्टर व निगमायुक्त ने शहर का भ्रमण कर कलेक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश

प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी परिसर में कलेक्टर – निगमायुक्त – भास्कर संपादक ने

बैट से बॉल मारकर क्रिकेट खेल का किया शुभारंभ, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा – नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह व नगर निगम अमला द्वारा आज सुबह-सुबह जन समस्या को निराकरण व स्वच्छता को देखते हुये शहर का भ्रमण किया गया ।

वही साथ-साथ गनियारी बलियरी फैक्ट्री रोड भ्रमण के दौरान गनियारी में बने सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार व पटी नालियों को खुलवाने व मरम्मत करवाने हेतु नगर निगम आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिये गये और वही बगल में बाबा होटल गनियारी (पहड़ी टोला) में टेंट लगे हुये के पास पड़ी गंदगी को साफ – सफाई करवाने के साथ-साथ गंदगी करने वाले को नोटिस वगैरह की कार्यवाही किये जाने के आवश्यक निर्देश गये ।

वही भ्रमण के दौरान गनियारी में बने प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में चंदा वेलफेयर सोसायटी के युवाओं द्वारा क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर श्री मीणा, निगमायुक्त श्री सिंह और दैनिक भास्कर स्थानीय संपादक संदीप श्रीवास्तव द्वारा क्रिकेट खेल के प्रति युवाओं को उत्साहित करने के उद्देश से बैट से बॉल को मारकर क्रिकेट का शुभारंभ किया और वहीं स्थानीय बताते है यहां पर अब जिले एवं अंतरराज्ययीय स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जायेगे ।

मौके पर मुख्य रूप से नगर निगम अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आरके जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, दैनिक भास्कर स्थानीय संपादक संदीप श्रीवास्तव, वित्त उपायुक्त सत्यम मिश्रा, उपयंत्री पीके सिंह, भूपेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, एलके सिंह, निवर्तमान पार्षद हीरालाल सोनी, अशोक त्रिपाठी (उप स्वच्छता पर्यवेक्षक), अतुल मिश्रा, एआइसी टीम के प्रमुख आशीष शुक्ला, रोहित चौरसिया, रोहित सिंह सहित भारी संख्या में बसंत बिहार के रहवासी व नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी व सफाई मित्र मौजूद रहें ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...