Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एसपी ने ली क्राइम मीटिंग,अधिकारियों को दिए यह निर्देश

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राजकुमार सिंह//राघवेंद्र सिंह

BK NEWS//SINGRAULI:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा आज मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर,देवेश कुमार पाठक CSP विन्ध्यनगर,राजीव पाठक एसडीओपी सिंगरौली/प्रभारी एसडीओपी चितरंगी,प्रियंका पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध/प्रभारी एसडीओपी देवसर तथा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे

अपराध समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम जिले के बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग बालक/बालिकाओं के मामलों में लावारिस नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही चिन्हित एवं जघन्य सनसनीखेज मामलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों से चर्चा कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई।जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे भू—माफिया, राशन माफिया, रेत माफिया, मिलावट माफिया आदि के विरूद्ध कार्यवाही की समीक्षा की गई। समस्त प्रकार की लंबित शिकायतों एवं मुख्यत: सी.एम. हेल्पलाईन की 100 दिवस से अधिक अवधि की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिये गये।संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं रोकथाम हेतु राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं रात्रि में प्रभावी गश्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।कोयला,कबाड़ एवं डीजल चोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को शाम के समय चौराहों पर रह कर वाहन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये।

समस्त प्रकार के भा.द.वि. के सभी अपराध, महिला संबंधी अपराध, एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अपराध,प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही,लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही की त्रिवार्षिय तुलनात्मक समीक्षा की गई। सम्पत्ति संबंधी अपराधो के बरामदगी एवं उसके निराकरण की समीक्षा, गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी की समीक्षा, लंबित प्रत्येक गंभीर अपराध की थानावार समीक्षा, संमंस/वारंट की तामीली, लंबित चालान की समीक्षा, लंबित मर्ग की समीक्षा की जाकर उनके निराकरण के निर्देशित किया गया। धारा 420 भादवि एवं धारा 363 भादवि अंतर्गत लंबित मामलों में पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक तस्दीक कर उनके निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। चिन्हित मामलों में सजायाबी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रूप से स्क्रूटनी करायी जाए। समंस/वारंट अदम दस्तयाब होने की स्थिति में थाना प्रभारी स्वयं समीक्षा करें। एससी/एसटी अंतर्गत राहत प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...