Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो होगा उग्र आंदोलन :- संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/ब्यूरो कार्यालय सिंगरौली मध्यप्रदेश

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली जिले के मुहर गांव में वहां के विस्थापित पिछले 12 दिन से एनसीएल निगाही के द्वारा की जा रही जबरिया नापी और नंबरिंग के खिलाफ लामबंद है अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर लगातार 12 दिन से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन न तो जिला प्रशासन आगे आकर विस्थापितों की समस्याओं का समाधान कर रहा है नहीं एनसीएल प्रबंधन उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है आज दिनांक 2/3/2022 फरवरी को उक्त आंदोलन को ऊर्जांचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन एटक के जिलाध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव अपने साथियों के साथ उक्त धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे
सभा को संबोधित करते हुए कॉ, संजय नामदेव ने विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिम्मेदार भू अर्जन अधिकारी एनसीएल प्रबंधन को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि विस्थापितों की मांगे जायज है जल जंगल जमीन पर विस्थापितों का अधिकार है उन्हें स्थाई नौकरी प्लाट भक्ता और विधिवत पुनर्वास किए बिना व अन्य विस्थापित सुविधाएं दिए बिना उन्हें वहां से ना हटाया जाए तथा उचित मुआवजा पैकेज वह प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी बुजुर्गों को पेंशन की गारंटी का लिखित आश्वासन जब तक नहीं दिया जाएगा तब तक चाहे एनसीएल निगाही हो या गोरबी बी ब्लॉक इनका काम बंद किया जाएगा बहुत हो गया सिंगरौली के विस्थापितों के साथ अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि समय रहते एनसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन मुहेर के विस्थापितों की समस्याओं का निदान करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी एनसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन की होगी उक्त आंदोलन में कामरेड बीएम नामदेव अक्षय कुमार बृजेश जायसवाल कुसुम कली शिवकली अनिल कुमार ठाकुर प्रसाद सहित सैकड़ों महिला-पुरुष विस्थापित मौजूद रहे।।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...