Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

टंकी पर पेट्रोल भरवाते समय कहासुनी को लेकर की मारपीट घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार जारी, पुलिस जुटी जांच में

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढन में उपचार हेतु भर्ती पीड़ित घायल रामरक्षा शाह निवासी – जुआड़ी थाना

विन्ध्यनगर ने बताया कि कल विगत दिवस दिनांक 02/03/2022 को लगभग दोपहर 2:00 बजे के बाद हमारा पुत्र विकास (गोलू) और उसका साथी राजन शाह दोनों मोटर साईंकिल में पेट्रोल भरवाने के लिये विन्ध्यनगर स्थित परमसुख फिलिंग स्टेशन टँकी गये थे जो वहां पर पेट्रोल भरने वाले कर्मचारी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई तभी हमारे पुत्र विकास

(गोलू )और उसके साथी राजन सामने के सामने मोटरसाइकिल से चाबी निकालकर गाली – गलौज करते हुये मारपीट की और पेट्रोल टंकी पर बैठा दिया गया ।वही रामरक्षा शाह ने बताया कि देरी होने पर अपने पुत्र विकास (गोलू ) को फोन लगाकर पूछा कहां रह गये हो वहीं पर विकास ने बताया कि हमको पेट्रोल टँकी संचालक और कर्मी द्वारा मारपीट कर टँकी पर बैठाया गया है और वही जानकारी मिलते ही रामरक्षा शाह ने पेट्रोल टँकी पर पहुचकर विवाद की स्थिति की जानकारी लेने ही पहुँचे थे तभी रामरक्षा शाह के ऊपर हॉकी, डंडा, सरिया से जानलेवा हमला किया गया जिसमें उसी समय तीनों लोगों को सिर, हाथ – पैर व शरीर में गंभीर चोटें आयी हैं जिसे विन्ध्यनगर पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय के सह ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहाँ पर उपचार जारी है ।वही रामरक्षा ने बताया कि हमारा व हमारे पुत्र विकास (गोलू) दोनों लोग का मोबाइल फोन को डंडा से मार के तोड़ दिये और वहीं हमारे पुत्र के साथी राजन शाह का मोबाइल फोन को छीन लिये ।वही थाना विन्ध्यनगर पुलिस जांच में जुटी है ।*www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...